TDRF
Target Disaster Response Force is the visionary leadership of volunteers that has enabled them to establish "TDRF" organization.
10/05/2026
टी.डी.आर.एफ. के 21वें स्थापना दिवस एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती बड़े आदर एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर अभिवादन कर उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान को नमन किया गया। उनके पराक्रम से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया गया।
10/05/2026
टी.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ भूमि मे टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस मनाया
दिनांक 9 मई 2026 को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य एवं प्रशिक्षण हेतु अधिकृत व पंजीकृत टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस टी.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ भूमि एवं टी.डी.आर.एफ. मुख्यालय में मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी के करकमलों द्वारा टी.डी.आर.एफ. ध्वज फहराकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मा. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी को टी.डी.आर.एफ. विशेष सम्मान गार्ड्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (मानवंदना) देकर की गई। तत्पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को नमन कर टी.डी.आर.एफ. ध्ध्ववज का ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात भारत भूमि की जय, वंदे मातरम्, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय एवं राजा रामचंद्र की जय जैसे राष्ट्रभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी ने कहा कि, “टी.डी.आर.एफ. पिछले 21 वर्षों से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर राष्ट्रसेवा कर रही है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में टी.डी.आर.एफ. ध्वज सदैव सक्रिय रहा है। इन 21 वर्षों में टी.डी.आर.एफ. ने अनेक नागरिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर आत्मसुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के लिए तैयार किया है तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न आपदाओं में मदद, बचाव एवं सेवाकार्य किए हैं। आगे भी टी.डी.आर.एफ. सदैव राष्ट्रसेवा में तत्पर रहेगी।”
पुरे विदर्भ से टी.डी.आर.एफ. अधिकारी एवं जवान थे उपस्थित
08/05/2026
TDRF का 21 वा वर्धापन दिवस की सभी TDRF अधिकारी एवं जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं...!
08/05/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Yavatmal