Every Study
13/06/2026
दिन में तीन विशेष समय माने गए हैं—प्रातःकाल, जब रात समाप्त होकर दिन का आरंभ होता है; मध्याह्न, जब सुबह से दोपहर की ओर समय बढ़ता है; और सायंकाल, जब दिन ढलकर रात की ओर बढ़ता है। इन तीनों समयों में भगवान का स्मरण, नाम-जप और धर्मग्रंथों का अध्ययन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
जो लोग घर पर रहते हैं, वे यथासंभव इन समयों में स्नान करके पूजा-पाठ करें। यदि किसी कारणवश स्नान करना संभव न हो, तो श्रद्धा के साथ माँ गंगा का स्मरण कर अपने मन को पवित्र करें और भगवान का ध्यान करें। जो लोग नौकरी या अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, वे भी अपने कार्य करते हुए मन ही मन प्रभु का नाम जप सकते हैं।
प्रतिदिन श्रीमद्भागवत का पाठ करने, सात्विक एवं शाकाहारी जीवन अपनाने तथा "माधव" नाम का स्मरण करने से मन को शांति और जीवन में मंगल की प्राप्ति होती है।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय द्वारा लगातार 7 दिनों तक एक ही खेत का चक्कर लगाने का मामला सामने आया। गाय के इस असामान्य व्यवहार को देखकर ग्रामीणों ने इसे दैवीय चमत्कार मान लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग उस खेत में पहुंचकर गाय की पूजा-अर्चना और परिक्रमा करने लगे।
स्थिति को देखते हुए 8वें दिन पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और गाय को सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया। इसके बाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पशु विभाग की टीम ने गाय की स्वास्थ्य जांच की।
पशु चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि यह कोई दैवीय चमत्कार नहीं है, बल्कि गाय 'सर्रा' (हाइपोग्लाइसीमिया) नामक एक बीमारी से पीड़ित है। इसी बीमारी के कारण गाय लगातार गोल-गोल घूमने जैसा व्यवहार कर रही थी। फिलहाल गाय का इलाज शुरू कर दिया गया है और डॉक्टरों ने दावा किया है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर सामान्य व्यवहार करने लगेगी।
11/06/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Varanasi