Varanasi Live

Varanasi Live

Share

10/06/2026

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी किशन (21 वर्ष) मंगलवार की रात को घर से निकला था। बुधवार की सुबह गंगहरा खुर्द नहर के पास उसका शव मिला। शरीर पर जले व चोट के निशान है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पहचान लहंगपुर निवासी सूर्यबली के इकलौते पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र और नहर के पास पड़ा मिला। बुधवार सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार किशन लहंगपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात में वह घर आया था। जिसके बाद वह फिर बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान आंधी-तूफान और बारिश भी हुई। सुबह किशन मृत अवस्था में पाया गया।

MirzapurLatestNews VaranasiLiveNews

08/06/2026

सिर गोवर्धन ज़मीन विवाद

रीना सिंह पटेल ने दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार उनके पति के पास नहीं था। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि उनमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि, Varanasi Live इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।

08/06/2026

वाराणसी सिर गोवर्धन घटना
गिरधारी सिंह की पत्नी रीना सिंह पटेल ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार गिरधारी सिंह के पास नहीं था, बल्कि अधिवक्ता के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही थी। उन्होंने इस दावे के समर्थन में एक वीडियो होने की बात भी कही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और इसकी सत्यता की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है।

रीना सिंह पटेल ने दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार उनके पति के पास नहीं था। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि उनमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि, Varanasi Live इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।

08/06/2026

प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आज से होगा। सोमवार से बुधवार तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों तक सही प्रश्न पत्र भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार शाम से ही सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश करने दिया जाएगा। इससे पहले उनके आधार कार्ड का सत्यापन और ई-केवाई की प्रक्रिया भी होगी। अभ्यर्थियों को आइरिस जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस और एसटीएफ संदिग्धों पर नजर रखने के साथ धरपकड़ करेगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह जूते के बजाय चप्पल पहनकर आएं। 28.65 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाके में भी सतर्कता बरती जाएगी। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तीन दिन तक होने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में करीब 4.90 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि सिपाही बनने के लिए करीब 28.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सभी जिलों में परीक्षा के लिए 1183 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

UpPoliceRecruitment VaranasiLiveNews

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Bhojuveer
Varanasi
221003