Live VNS-Video

Live VNS-Video

Share

24/05/2026

वाराणसी में “लव बाइट” और “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्काबार पर पुलिस रेड, 17 लोग पकड़े गये

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “लव बाइट हुक्कावार” और “लार्ड ऑफ शीशा” नाम के दो हुक्काबारों पर देर रात छापेमारी की।

पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशीली सामग्री और हुक्का उपकरण बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि दोनों हुक्काबारों में युवाओं को नशे की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

📍 स्थान : सिगरा, वाराणसी
📍 रिपोर्ट : Live VNS

23/05/2026

Varanasi: मॉडल शॉप से चल रहा था अवैध शराब रैकेट, भारी मात्रा में शराब बरामद
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैंट स्टेशन के पास स्थित विजयनगरम मार्केट इलाके में मॉडल शॉप कर्मचारियों द्वारा देर रात ओवररेट पर शराब बेचने के मामले का खुलासा हुआ है।

सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मॉडल शॉप में कर्मचारी थे और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने का अवैध कारोबार चला रहे थे।

वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई, गिरफ्तारी और पुलिस का बयान।

📍 स्थान : कैंट स्टेशन क्षेत्र, वाराणसी
📍 थाना : सिगरा थाना
📍 रिपोर्ट : Live VNS

#वाराणसी

Want your business to be the top-listed Media Company in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Varanasi
221102