NSD TIMES

NSD TIMES

Share

निष्पक्ष धारा एक मासिक पत्रिका है और साथ ही साथ अपने शोसल प्लेटफार्म एनएसडी टाइम्स के माध्यम से आप तक ख़बरो का आदान प्रदान करता है इसलिये आप अपने आस पास की खबरों से रूबरू रहना चाहते है तो हमारें फेसबुक पेज को अवश्य फॉलों करें हम आपके आभारी रहेंगे। धन्यवाद

09/07/2026

बड़ी खबर!!

*🕎भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया..!!*

गगनयान मिशन में मदद भी करेगा।

यूरेनियम परमाणु ऊर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी।

09/07/2026

*राहुल गांधी के अधिवक्ता ने दाखिल किया वकालतनामा, पक्ष रखने के लिए मांगा समय*

वाराणसी। अमेरिका के बोस्टन में स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई टल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) / एमपी - एमएलए कोर्ट में विचाराधीन इस अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। इसी बीच राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ताओं श्रीनाथ त्रिपाठी व अनुज यादव ने राहुल गांधी की ओर से वकालतनामा दाखिल करते हुए उनका पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 जुलाई नियत कर दी।

प्रकरण के अनुसार एडवोकेट हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) / एमपी - एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल किया था। जिसमें कहा गया है कि भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल 2025 को पहुंचे थे। यहां पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ उनका एक सेशन था। यहां पर राहुल गांधी ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिए थे। आरोप है राहुल गांधी ने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। यही नहीं उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही राम मंदिर का विरोध भी किया था और वह विदेश में जाकर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में दाखिल अर्जी को बीते 27 मई 2025 को अवर न्यायालय ने परिवाद पत्र पोषणीय नहीं होने के चलते खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ परिवादी अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने सत्र न्यायालय में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुनः लोअर कोर्ट को इस अर्जी पर सुनवाई करने का आदेश दिया था, जो लंबित है। इसी मामले में राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने वकालतनामा दाखिल करते हुए उनका पक्ष रखने के लिए समय की मांग की।

09/07/2026

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में बारिश से सड़क धंस गई। कार और स्कूटर गहरे गड्ढे में गिर गए।

09/07/2026

*कलयुग है ,नौकरी के लिए बेटी ने माँ को मरवा डाला, चचेरे भाइयों दी 10 करोङ की सुपारी!*

*राजस्थान में एक बेटी ने अपनी माँ की हत्या इस लिए करवा दिया की उसे पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति नही मिली ,माँ ने खुद नौकरी ज्वाईन कर लिया। माँ के मरने के बाद नौकरी दुबारा मिल जाएगी उसने सुपारी किलर से माँ को मरवा डाला!*

*सनसनीखेज मामला जयपुर का है पिता की मौत के बाद बेटी आयुषी ने माँ निरज शर्मा से कहा यह नौकरी मुझे दे दो ,आयुषी का एक मानसिक रूप से कमजोर एक भाई भी है परिवार ने समझाया तो माँ ने नौकरी खुद कर लिया!*

*जिसकी वजह से नाराज हो कर आयुषी घर छोड़ कर चचेरे भाइयों के साथ रहने लगी ,चचरे भाई के परिवार को 10 करोङो की कीमत की जमीन का लालच दे कर माँ की हत्या करवा दिया ताकि नौकरी उसको मिल जाये!*

*कलयुग में रिश्तों की वैल्यू शून्य हो गयी है। धन-संपत्ति के अंधे दौड़ ने परिवार के मूल्यों को कमजोर कर दिया है दुर्भाग्य से रिश्तों की जगह लोग पैसे को महत्व दे रहे है!*

Want your business to be the top-listed Media Company in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


S. A. 10/65 DKGANJ MOHALLA SARVESHWAR DHAM MANDIR KE BAGAL ME GAUTAM BUDDH NAGAR COLONY
Varanasi
221007