Sai Institute of Rural Development
02/05/2026
भारत का प्रथम सस्टेनेबल रूरल वूमेन टेक्नोलॉजी पार्क मॉडल
वाराणसी स्थित Sai Institute of Rural Development (SIRD) द्वारा संचालित Rural Women Technology Park & Innovation Centre आज ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और तकनीक आधारित आजीविका के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।
यह पहल प्रारंभिक रूप से DST भारत सरकार के सहयोग तथा डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, MeitY, भारत सरकार के मार्गदर्शन में स्थापित की गई थी। परियोजना अवधि (2018- 20) पूर्ण होने के पश्चात भी SIRD द्वारा इस टेक्नोलॉजी पार्क को सस्टेनेबल मॉडल के रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इस केंद्र में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए तकनीक आधारित आजीविका के विविध आयामों पर कार्य किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख हैं—
• कौशल विकास प्रशिक्षण
• महिला उद्यमिता विकास
• ग्रामीण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन
• उत्पाद विकास एवं विपणन सहयोग
• डिजिटल सशक्तिकरण
इस पहल को और सशक्त बनाने के लिए SIRD ने BHU - BIONEST, अटल इंक्यूबेशन सेंटर, BHU, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, CIMAP, लखनऊ तथा YOUNG SKILL INDIA जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया है।
हमारा संकल्प है—
“तकनीक, नवाचार और परंपरा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।”
Department of Science and Technology, Government of India Digital India Corporation Ashutosh Sharma Iitk Rwtp Basani Varanasi Apni Kashi Ajai Kumar Singh Digital India Dr Jitendra Singh Dr.Nitesh Dhawan-Public Servant, Author and Educator Varanasi Prime Minister PMO India
22/01/2026
🌸 ग्रामीण नारी शक्ति को मिला राष्ट्रीय सम्मान 🌸
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की रिसर्च साइंटिस्ट सुश्री प्रिया सिंह को हर्बल एवं नेचुरल उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को सशक्त बनाने में उनके समर्पित एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
परम पावन “राष्ट्र देवता” नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय सुभाष महोत्सव” के द्वितीय दिवस, दिनांक 22 जनवरी 2026 को सुभाष भवन, लमही, वाराणसी में उन्हें प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं ₹1100/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान परम पूज्य स्वामी चक्रपाणी जी महाराज के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी डॉ. राजीव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अर्चना भारतवंशी, नेशनल परिषद सदस्य डॉ नजमा परवीन, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव, संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय की प्रबंध निदेशक सुश्री दिव्या सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ग्रामीण नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक कहानी है।
साईं इंस्टिट्यूट परिवार के लिए यह क्षण गर्व और भावनात्मक सम्मान का विषय है। 🌿
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, विशाल भारत संस्थान परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जो “भारत नारी गाथा” के माध्यम से नारी शक्ति के शौर्य और संघर्ष को समाज तक पहुँचाने का प्रेरणास्पद कार्य कर रहा है।
Ajai Kumar Singh Rwtp Basani Varanasi Dheeraj Kumar Rai Sanjay Srivastava Following Love
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Basani Near Babatpur Airport
Varanasi
221204