PNM Magazine
01/12/2021
Purvanchal News Media
Vewiwers Varanasi famous temple kal Bhaiya temple swarm janti puja Calibration.
Published by
Admin PNM News
Varanasi
28/07/2020
पूर्वांचल समाचार मीडिया द्वारा प्रकाशित
सुशांत सिंह केस: पिता की FIR में बॉलीवुड नेपोटिज्म नहीं, रिया चक्रवर्ती पर जोर
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें सुशांत की सुसाइड के लिए उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 6 पेज के एफआईआर में पिता ने सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में रिया के आने से सुशांत की आत्महत्या तक की कहानी बताई है और कहा है कि मुंबई पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बदले उनके ऊपर जांच कर रही है जिनका इसमें कम रोल है.
पटना. मायानगरी मुंबई की पुलिस पिछले एक महीने से बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के एंगल से करती दिख रही है लेकिन उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह ने मंगलवार को पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराके बेटे की आत्महत्या के लिए पूरी तरह से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और रिया के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया है. पिता ने 6 पेज की शिकायत में ये साफ तौर पर कहा है कि मुंबई पुलिस असली आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन लोगों के खिलाफ जांच कर रही है जिनकी भूमिका सुशांत की खुदकुशी के मामले में कम है. बकौल पिता, असली आरोपी रिया और उनके परिजन हैं जो सोची-समझी साजिश के तहत उनके बेटे की लाइफ में आए.
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार बॉलीवुड प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एक्टर और मित्र व परिजनों से पूछताछ कर रही है क्योंकि आरोप लगा कि सुशांत फिल्में ना मिलने और मिली हुई फिल्में छीने जाने की वजह से डिप्रेशन में थे जिसका अंजाम उनकी सुसाइड के रूप में सामने आया. पुलिस अब तक यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट, शेखर कपूर, धर्मा प्रोडक्शन्स के अपूर्व मेहता समेत 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है और करण जौहर से पूछताछ होनी है. सोशल मीडिया पर कंगना रनौत समेत कई सितारे बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और ये सब सुशांत सिंह केस से जोड़कर किया जा रहा है.
सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत के पहले पन्ने से आखिरी पन्ने तक पूरी तरह बेटे की सुसाइड के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों को घेरे में रखा है. सुशांत की लाइफ में आने से लेकर सुसाइड तक रिया के रोल को पिता ने कदम दर कदम दर्ज किया है और बताया है कि 2019 तक उनका बेटा चमकता सितारा था लेकिन रिया के आने के बाद फिल्में कम हो गईं क्योंकि वो ऑफर आने पर शर्त रखती थी कि सुशांत वही फिल्म करेगा जिसमें लीड हीरोइन उसे लिया जाए.
सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर फैमिली ने FIR में लगाए क्या आरोप
सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि सुशांत को उसके पहले घर से भूत-प्रेत का साया बताकर रिया अपने साथ ले गई और फिर वहां उसमें दिमागी दिक्कत बताकर इलाज शुरू करवा दिया. रिया ने सुशांत का मोबाइल नंबर बदल दिया, उसके रखे स्टाफ बदल दिए ताकि उसका संपर्क सबसे कट जाए. पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपया ऐसे लोगों को ट्रांसफर हुआ है जिससे सुशांत का कोई लेना-देना नहीं था. पिता ने सुशांत के बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड वगैरह सबकी जांच की भी मांग की है.
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह से पैसे हड़पने और आत्महत्या को उकसाने का आरोप, FIR
आगे की लाइन एफआईआरज में दर्ज पिता के शब्दों में- मैं बुजुर्ग आदमी हूं. मेरी उम्र 74 साल है. मैं अपने बेटे के निधन के चलते शोक में हूं. करीब 40 दिन गुजर चुके हैं लेकिन मुंबई पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ना करके जिन लोगों की इस प्रकरण में कम भूमिका रही है उनके ऊपर जांच किए जा रही है. और आज तक किसी के विरुद्ध कोई भी अभियोग दर्ज नहीं किया है. मुझे पूरा यकीन है कि यदि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की गई तो सच्चाई सबके सामने आ पाएगी और उपरोक्त धोखेबाज एवं षड्यंत्रकारी गिरोह का पर्दाफाश हो सकेगा और पूरी दुनिया यह जान सकेगी कि उनका प्रिय अभिनेता किस षडयंत्र का शिकार हुआ है जिसके कारण उनका प्रिय अभिनेता उनसे दूर हुआ है.
सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच की लगातार मांग हो रही है और कई राजनेता और बॉलीवुड स्टार भी सीबीआई जांच की वकालत कर चुके हैं. खुद रिया चक्रवर्ती ने ट्वीटर पर गृहमंत्री अमित शाह को टैग करके सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की सीबीआई जांच की मांग की है.
संपादक
अवनीश तिवारी
वाराणसी
06/06/2020
Purvanchal News Media
Block True Of Justice
पूर्वांचल समाचार मीडिया द्वारा प्रकाशित
ें_बारूद_डालकर_जिस_तरह_से_इंसान_ने_एक #भूख_प्यास_से_तड़पती_गर्भवती_हाथिन_को_मार #डाला_है।
#इसे_देखकर_तो_कोरोना_भी_सोचता_होगा_साला #इतना_निर्दई_तो_खुद_मै_भी_नहीं_था।😔
#केरल_जैसे_शिक्षित_राज्य_में_एक_गर्भवती_हथिनी #मल्लपुरम_की_सड़कों_पर_खाने_की_तलाश_में निकलती है। उसे अनन्नास ऑफर किया जाता है। वह मनुष्य पर भरोसा करके खा लेती है। वह नहीं जानती थी कि उसे पटाख़ों से भरा अनन्नास खिलाया जा रहा है। पटाख़े उसके मुँह में फटते हैं। उसका मुँह और जीभ बुरी तरह चोटिल हो जाते हैं।
मुँह में हुए ज़ख्मों की वजह से वह कुछ खा नहीं पा रही थी। गर्भ के दौरान भूख अधिक लगती है। उसे अपने बच्चे का भी ख़याल रखना था। लेकिन मुँह में ज़ख्म की वजह से वह कुछ खा नहीं पाती है। घायल हथिनी भूख और दर्द से तड़पती हुई सड़कों पर भटकती रही। इसके बाद भी िसी_भी_मनुष्य_को_नुक़सान_नहीं #पहुँचाती_है_कोई_घर_नहीं_तोड़ती_पानी_खोजते हुए वह नदी तक जा पहुँचती है। मुँह में जो आग महसूस हो रही होगी उसे बुझाने का यही उपाय सूझा होगा। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को जब इस घटना के बारे में पता चलता है तो वे उसे पानी से बाहर लाने की कोशिश करते हैं लेकिन हथिनी को शायद समझ आ गया था कि उसका अंत निकट है। और कुछ घंटों बाद नदी में खड़े-खड़े ही वह दम तोड़ देती है।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिस ऑफिसर के सामने यह घटना घटी उन्होंने दुःख और बेचैनी में इसके बारे में फेसबुक पर लिखा। जिसके बाद यह बात मीडिया में आई।
पढ़े-लिखे मनुष्यों की सारी मानवीयता क्या सिर्फ मनुष्य के लिए ही हैं? ख़ैर पूरी तरह तो मनुष्यों के लिए भी नहीं। हमारी प्रजाति में तो गर्भवती स्त्री को भी मार देना कोई नई बात नहीं।
इन पढ़े-लिखे लोगों से बेहतर तो वे आदिवासी हैं जो जंगलों को बचाने के लिए अपनी जान लगा देते हैं। जंगलों से प्रेम करना जानते हैं। जानवरों से प्रेम करना जानते हैं।
वह ख़बर ज़्यादा पुरानी नहीं हुई है जब अमेज़न के जंगल जले। इन जंगलों में जाने कितने जीव मरे होंगे। ऑस्ट्रेलिया में हज़ारों ऊँट मार दिए गए, यह कहकर कि वे ज़्यादा पानी पीते हैं। कितने ही जानवर मनुष्य के स्वार्थ की भेंट चढ़ते हैं।
भारत में हाथियों की कुल संख्या 20000 से 25000 के बीच है। भारतीय हाथी को विलुप्तप्राय जाति के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।
एक ऐसा जानवर जो किसी ज़माने में राजाओं की शान होता था।
संपादक
अवनीश तिवारी
वाराणसी
05/05/2020
Purvanchal News Media
Viewers today 6 May 2020 my 21st Anniversary Celebration
Happy 21st Wedding Anniversary Wishes For Wife
Today is a day to celebrate the love I have in my heart for you. I love you always honey, and can't wait to see what the next year brings. The time I spend with you is so unique and special, you are my heartbeat and my life. Thanks for being such a wonderful wife!J 💥♥️🙏
PNM Magazine watch the ved6
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Varanasi