KBS College Library

KBS College Library

Share

02/10/2022

*02 अक्तूबर का भारतीय इतिहास*
*नमस्ते, आज 02 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 275वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।*
*सबको मेरा प्रातः नमन।*

02 अक्तूबर 1929 - गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
02 अक्तूबर 1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
02 अक्तूबर 1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
02 अक्तूबर 1955 - मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
02 अक्तूबर 1961 - बम्बई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
02 अक्तूबर 1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया।
02 अक्तूबर 1985 - दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू हुआ।
02 अक्तूबर 1988 – भारत के तमिलनाडु राज्य में मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला।
02 अक्तूबर 2000 - भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुँचे।
02 अक्तूबर 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
02 अक्तूबर 2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

*02 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*
1869 - मोहनदास करमचंद गांधी - का गुजरात के पोरबंदर में जन्म हुआ था। (निधन: 30 जनवरी 1948, दिल्ली)
1866 - स्वामी अभेदानंद - (कालीप्रसाद चन्द्र), रामकृष्ण परमहंस और रामकृष्ण वेदांत मठ के संस्थापक का जन्म कोलकाता में हुआ था। (मृत्यु-8 सितंबर 1939, कोलकाता)
1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी का जन्म चंपारन, बिहार में हुआ था। (मृत्यु- 1952)
1904 - लाल बहादुर शास्त्री - का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए। 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने साहसिक निर्णय लेकर दुश्मन को मात दी थी। (निधन: 11 जनवरी 1966, ताशकंद, उज़्बेकिस्तान)
1924 - तपन सिन्हा - बांग्ला एवं हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक का जन्म कोलकाता में हुआ था। (मृत्यु- 15 जनवरी, 2009, कोलकाता)
1942 - आशा पारेख - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता का जन्म मुम्बई में हुआ था।
1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक का जन्म बोरदुरिया, अरुणाचल प्रदेश में हुआ था। (शहीद- 27 मई, 2016, जम्मू और कश्मीर)

*02 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि*
1906 - राजा रवि वर्मा - भारत के विख्यात चित्रकार का निधन किलिमानूर पैलेस, किलिमानूर, केरल में हुआ था। (जन्म-29 अप्रैल 1848, , किलिमानूर, केरल)
1975 - के. कामराज - (कुमारस्वामी कामराज), भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का निधन में हुआ। (जन्म- 15 जुलाई, 1903, विरुधुनगर, तमिल नाडु)
1982 - सी. डी. देशमुख - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री का निधन हैदराबाद में हुआ। (जन्म- 14 जनवरी 1896, रायगढ़ जिला)

*02 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
* वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर): 'वन्यजीव सप्ताह' भारत में केंद्र व राज्य सरकारों, पर्यावरणविदों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों आदि द्वारा लोगों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता में तेज़ीलाने के लिए मनाया जाता है।
* अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)
* लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

*कृपया ध्यान दें*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
*यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|*

Want your organization to be the top-listed Government Service in Vapi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Chanod Colony Silvassa Road
Vapi