URDA
29/06/2025
Services resumed at RNT Medical College, Udaipur.
अब TB हॉस्पिटल में मौत का इंतजार?
RNT मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय से संलग्न बड़ी में स्थित TB हॉस्पिटल के नर्सिंग हॉस्टल जिसमें रेजिडेंट काफी डॉक्टर्स भी रहते है, उसके कमरे में लोहे की अलमारी, अग्निशामक यंत्र और अन्य बिजली उपकरण में आज हाल फिलहाल भी करंट की पुष्टि की गई है। मेन बिलजी की बोर्ड से बिजली काटने के बाद भी करंट आना पाया गया है।
अब किसी लापरवाही?
अब कौन जिम्मेदार?
देर रात करीब 4.30 बजे दिलशाद भवन के पीजी हॉस्टल में 4th फ्लोर पर भी करंट देखा गया। जिसकी जांच हॉस्टल के गार्ड को बुलाकर की गई और करंट की पुष्टि की गई। ये वही वाटर कूलर है, जिस से डॉ रवि शर्मा की करंट लगने से मृत्यु हुई थी। कॉलेज प्रशासन का कहना था के वाटर कूलर को ठीक करा दिया गया था। फिर ये करंट अभी भी कैसे आ रहा है।
कौन है अब इसका जिम्मेदार। मौत के कुएं में रह रहे है रेजिडेंट डॉक्टर्स। पल पल जान जाने का खतरा बना हुआ है। अब ऐसे में ये प्रशासन की लापरवाही नहीं है तो क्या है? जो लोग प्रशासन को ऐसे में जिम्मेदार नहीं मानते, वो जवाब दे के क्या वो हमारी जिंदगी और मौत की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है??
पूरे हॉस्टल परिसर में पीने के पानी में करंट आ रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा इसके बावजूद पीने का पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। सभी उपकरणों में करंट आ रहा है। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल को खाली कर के विस्थापित किया जाना चाहिए पर प्रशासन तो लीपा पोती में व्यस्त है।
जिस हॉस्टल की बिल्डिंग में वाटर कूलर से करंट लगने से डॉ रवि शर्मा की मृत्यु हुई, जिस बात को प्रशासन नकारता रहा, उसी बिल्डिंग में फिर से वाटर कूलर में करंट आया।
अब कौन लेगा जिम्मेदारी?
क्या अब भी प्रशासन खुद को जिम्मेदारी से बचाएगा?
RNT मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अभी भी डॉक्टर्स जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहे है। गौरतलब है कि पहले ही डॉ रवि शर्मा प्रशासनिक लापरवाही के कारण अपनी जान गवां चुके है। इसके बावजूद प्रशासन अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहा है। और हाल ही में हॉस्टल बाथरूम में छत गिर गई। भगवान का शुक्र रहा के इस बार किसी की जान नहीं गई।
26/06/2025
RNT मेडिकल कॉलेज में आंदोलनरत डॉक्टर्स की कल शाम 6 बजे जिला कलेक्टर की मध्यस्ता में वार्ता हुई जिसमें कॉलेज प्रशासन और डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे। 1.5 घंटे चली यह वार्ता किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। डॉ रवि शर्मा को मिलने वाले उचित मुआवजा पर बात अटक गई। दूसरे दौर की वार्ता भी विफल हो गई।
अभी रेजिडेंट डॉक्टर्स की भूख हड़ताल जारी है। प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज भी अब इसके समर्थन में उतर चुके हैं।
रात 1 बजे भी बुलंद हौसलों के साथ उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आंदोलनरत रेजिडेंट डॉक्टर्स प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है।
24/06/2025
आज शाम 6 बजे RNT मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में आंदोलनरत डॉक्टर्स और प्रशासन के बीच वार्ता का दौर चला। इस वार्ता में कॉलेज प्रशासन, उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA), राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RMCTA), अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (ARISDA) एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 2 घंटे चली यह वार्ता किसी नतीजे तक नहीं पहुंची और वार्ता विफल रही।
24/06/2025
हमारे प्रिय डॉ. रवि शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उनकी पुण्य स्मृति में एक शोक सभा आयोजित की जा रही है।
🗓 दिनांक: 24 जून 2025
🕘 समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: प्राचार्य कक्ष के सामने
सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
🙏
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
RNT Medical College
Udaipur
313001