INR
06/04/2025
EXCLUSIVE जब SP ने थाने में किया भोजन...
दरअसल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में 05 अप्रैल की रात्रि SP कुँवर अनुपम सिंह ने कुड़वार थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के मेस में बने भोजन को परोसने के लिए बोला। SP कुँवर अनुपम सिंह ने थाने के मेस में इत्मीनान से बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता परखी। थाने में भोजन करते SP कुँवर अनुपम सिंह की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी है।
दरअसल बीती रात पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना कुडवार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। SP के औचक निरीक्षण से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गों,तिराहो/चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया तथा त्योहार रजिस्टर आदि अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं SP ने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया । SP कुँवर अनुपम सिंह ने थाने के मैस का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवता को परखा। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा शराब, खनन, पशु, वन भूमाफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि0 के अभियोगो मे वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई । हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु भी सम्बन्धित लोगों को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण से वार्ता कर कुशलक्षेम लिया तथा महिला सम्बन्धित शिकायतों/अपराधों को प्राथमिकता पर लेते हुये गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित, प्रभावी कार्यवाही करने हेतु बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित कराकर महिलाओं को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण, जनमानस की समस्याओं के निस्तारण व अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये । छोटी से छोटी घटना का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया एवं आम जनता के लिये स्वच्छ वातावरण स्थापित करते हुये जन सामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेय जल व प्रसाधन आदि की व्यवस्था करने तथा थाने को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण आदि करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कुडवार को निर्देशित किया गया ।
। HINDI NEWS । । न्यूज़ IN ।
#ब्रेकिंग #न्यूज़ #हिन्दीन्यूज़ #उत्तरप्रदेशपुलिस #सुल्तानपुर #सुल्तानपुरपुलिस #पुलिस #पुलिसअधीक्षक #सुल्तानपुरपुलिसअधीक्षक #न्यूज़इन #डीजीपीउत्तरप्रदेश #मुख्यमंत्रीउत्तरप्रदेश
सुल्तानपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया त्रिदेव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव!! न्यूज़ IN
सुल्तानपुर में 26 जनवरी शुक्रवार को सांयकाल श्री राणी सती सालासर श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर के सीताकुण्ड धाम स्थित त्रिदेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अयोध्या के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व जिले के नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल हुए शामिल।
त्रिदेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में रामगढ़ झारखंड से भजन गायिका श्वेता अग्रवाल टाटा नगर झारखंड से अनुभव अग्रवाल मुसाफिरखाना से पंकज खत्री एवं सुल्तानपुर से अश्वनी अग्रवाल ने प्रस्तुत किए मनमोहक भजन एवं विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद। HINDI NEWS । न्यूज़ IN
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अमृतमय बेला पर पुत्र कुश की नगरी कुशभवनपुर में मना उत्सव!! न्यूज़ IN
दिव्य अवध की रामजन्मभूमि पर रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की अमृतमय मंगल बेला पर पुत्र कुश की नगरी कुशभवनपुर सुल्तानपुर में मना उत्सव। आतिशबाजी से गूँज उठे धरती गगन लाखों दीपों से सजा सीताकुण्डधाम, धोपापधाम सहित सभी मंदिर। हुई पुष्पवर्षा घण्टे घडियालों जयश्रीराम की जयघोष से गूँजा वातावरण हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया उत्सव दी बधाई!! । HINDI NEWS । न्यूज़ IN
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
55/1, MANDI SAMITI Road, GORABARIK
Sultanpur
228001