News RJ13

News RJ13

Share

राजस्थान की हर बड़ी खबर... सबसे पहले, सबसे सटीक!
ब्रेकिंग न्यूज? लाइव रिपोर्ट? राजनीति से लेकर मनोरंजन तक?
यहाँ सबसे पहले!
​क्या आपके पास भी कोई खबर है?
हमें फॉलो करके DM करें – आपकी खबर बन सकती है अगली हेडलाइन!

06/07/2026

होटल कांड में फर्जी वीडियो फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस का बड़ा एक्शन

श्रीगंगानगर के चर्चित होटल कांड में पीड़ित किशोरी के नाम से फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में साइबर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में वीडियो का मामले से कोई संबंध नहीं पाया गया। पुलिस ने पंजाब के आनंदपुर साहिब निवासी एक व्यक्ति को नोटिस जारी कर 5 दिन में पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीडियो फैलाने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पॉक्सो मामलों में भ्रामक सामग्री साझा करना गंभीर अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

06/07/2026

रिचार्ज की दुकान में घाटा, फिर बना गांजा तस्कर; 47 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये कीमत का 47.288 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुट बिहारी (36) और हनुमान (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली। पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल रिचार्ज की दुकान में घाटा होने के बाद मुकुट बिहारी ने वर्ष 2020 में ओडिशा के तस्करों से संपर्क कर गांजा तस्करी शुरू की। दोनों आरोपी गांजा 4–5 हजार रुपये प्रति किलो में खरीदकर 15–20 हजार रुपये प्रति किलो तक बेचते थे। ANTF ने दो महीने की निगरानी के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार को रोककर उसकी डिग्गी में बने गुप्त बॉक्स से 47.288 किलो गांजा बरामद किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

06/07/2026

घड़साना की सतराना नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

घड़साना क्षेत्र की 9 एमडी सतराना नहर में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

06/07/2026

श्रीगंगानगर शहर की स्थापना कब की गई?

Want your business to be the top-listed Media Company in Sri Ganganagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Ganganagar
Sri Ganganagar
335001