Solan Police

Solan Police

Share

07/05/2026

#मासिक #अपराध #समीक्षा #बैठक- #सोलन #पुलिस

आज पुलिस लाइन सोलन में अपराध समीक्षा व वेलफेयर बैठक हुई। लंबित केसों के निपटारे, नशा व साइबर क्राइम पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं व उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया। ASP, SDPOs व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

05/05/2026

🚨 #सोलन #की #नशे #पर #कार्रवाई 🚨

SIU टीम सोलन ने शमलेच में नाकाबंदी कर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर सोलन में NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। माननीय न्यायालय से 04 दिन का पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ जारी है।आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच भी की जा रही है।

Photos from Solan Police's post 25/04/2026

#नशा #निवारण #समिति #की #बैठक | #रेड #जोन #टकसाल
📍 स्थान: जी.एस.एस. स्कूल परवाणू
📅 25 अप्रैल 2026 जी.एस.एस. स्कूल

परवाणू में रेड जोन टकसाल क्षेत्र के लिए नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के मुख्य बिंदु:
🔸 टकसाल क्षेत्र में नशे की स्थिति पर गंभीर चर्चा
🔸 स्कूलों व युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने पर ज़ोर
🔸 संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत साझा करने के निर्देश
🔸 अभिभावकों व स्थानीय लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील संकल्प: टकसाल क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, स्कूल व समाज मिलकर काम करेंगे।नशे को ना, जिंदगी को हाँ।

Photos from Solan Police's post 24/04/2026

थाना प्रभारी कंडाघाट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंडाघाट में विद्यार्थियों के साथ एक जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक व व्यक्तिगत नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।

24/04/2026

दिनांक 21-04-2026 को थाना दाड़लाघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाँव खाता में एक किराये के कमरे पर दबिश देकर एक नेपाली युवक के कब्जे से 491 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सप्लाई का स्रोत जिला कुल्लू के गाँव जेरी से जुड़ा पाया गया। तकनीकी साक्ष्यों व बैकवर्ड लिंक के आधार पर 23-04-2026 को एक अन्य आरोपी (41 वर्ष) को जेरी, कुल्लू से गिरफ्तार किया गया।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Solan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Superintendent Of Police
Solan
173212