Apples Grover

Apples Grover

Share

01/01/2025

प्रूनिंग में आरी या कैंची से लगे हुए कट को भरने का तरीका:

जब हम सेब के पेड़ की प्रूनिंग करते हैं तो ये हमारे लिए ज़रूरी है की हम प्रूनिंग से हुए घाव का अछे से ध्यान रखें की कैसे हम उस घाव को अच्छे से भरें और बीमारी से बचाएँ ।

सबसे पहली ज़रूरी बात ये है कि जो भी कैंची या आरी का घाव है उसको ऑक्सीजन मिलनी चाहिए है। ऑक्सीजन उस घाव को रिकवर करने के लिए बहुत जरूरी होता है। उदाहरण के लिए, घाव में किसी भी तरह का पेंट लगाना ऑक्सीजन को घाव में लगने से रोकता है जो की घाव भरने को या तो रोकता है या फिर धीमा कर देता है।
पहले के समय में प्रूनिंग पेंट और सीलर को घाव में लगाने की सलाह दी जाती थी, लेकिन अब नयी रिसर्च और एक्सपर्ट की यही सलाह रहती है की ये पेंट और सीलर अब फायदे की जगह नुकसान ज़्यादा करते हैं। इसका मतलब ये है की आपको इन घाव को नेचुरल तरीके से भरने को छोड़ना होगा।

प्रूनिंग पेंट और सीलर नुकसान ज़्यादा पहुंचना रहे हैं क्यूंकि:
1. पेड़ों में एक नेचुरल प्रोसेस है जो की घाव को भरती है जिसको कंपार्टमेंटलाइज़ेशन हैं। जब भी किसी टहने को काटा जाता है, पेड़ ख़ुद से उस घाव में एक बचाव परत बनाता है ताकि वह किसी भी तरह की बीमारी से उसको बचाए।
2. ⁠ये सीलर और पेंट नमी बनाते हैं, सील हुआ घाव नुक़सान करने वाले फंगस और बैक्टीरिया को पैदा करते हैं। यानी की, नमी जो की सीलर और पेंट के नीचे बनी होती है वह सड़न को बड़ावा देती है और कैंकर या फंगस को भी पैदा करती है।
3. ⁠पेंट और सीलर घाव को भरने से भी धीमा करता है, क्यूंकि पेड़ को पेंट और सीलर की एक और परत के साथ भी जूझना पड़ता है। ये पेड़ को स्ट्रेस और बीमारी में भी डाल सकता है।
4. ⁠पेड़ नेचुरल तरीके से गैस को छोड़ते हैं, जिसमें कार्बनडाइऑक्साइड और कुछ अन्य चीज़ें।
5. जब टहने को काटा जाता है, जो घाव में डेड टिश्यू हैं वो नैचुरली बाहर गिर जाते हैं। सीलर या पेंट इनको अंदर ही चिपका के रखता है, इन टिश्यू को नेचुरल तरीके से गिरने नहीं देता और ना ही ही नेचुरल तरीके से सड़ने देता और इस वजह से अंदर ही सड़ जाता है।

जब भी कोई पेड़ की प्रूनिंग की जाती है, ये उस घाव को नेचुरल तरीक़े से भरने के लिए एक नेचुरल प्रोसेस से गुज़रता है जिसे की कंपार्टमेंटलाइज़ेशन कहा जाता है। ये प्रोसेस पेड़ के घाव को कवर करने और बीमारी जैसे हानिकारक फंगस या बैक्टीरिया से बचाती है।
ये कंपार्टमेंटलाइज़ेशन कुछ इस तरीके से काम करती है:
1. शुरुआती दौर में: प्रूनिंग के कट के बाद, पेड़ एकदम से साइटोकाइनिन हॉर्मोन्स और कुछ अलग केमिकल सिग्नल पैदा करने शुरू कर देता है ताकि घाव को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाए। ये सिग्नल सेल्स को शुरू कर देते हैं एक घाव बचाने वाली दीवार पैदा करके। घाव के किनारे की लकड़ी नेचुरल तरीके से जल्दी से सूख के गिरने लगती है।
2. ⁠कंपार्टमेंटलाइज़ेशन दौर: अब अगले इसके बाद पेड़ कैलस टिश्यू को बनाना शुरू करता है। कैलस घाव के कोने से बढ़ना शुरू होता है और घाव के बीच का गैप भरना शुरू करता है। कैलस हानिकारक फंगस और बैक्टीरिया के बीच में दीवार का काम करता है जिस वजह से वे अंदर नहीं घुस पाते। और कुछ समय में कैलस पूरे घाव को भर देता है और एक सील का काम करता है। यह घाव को भरने का प्रोसेस बड़े घाव में थोड़ा सा धीमा होता है, मगर पेड़ खुले घाव को भरने में लग रहता है।
3. ⁠लंबा दौर: जैसा की पेड़ कंपार्टमेंटलाइज़ेशन और घाव को भरने में लगा होता है, ये नयी छाल और लकड़ी को बनाता है जोकि घाव को पूरी तरह से कवर करे। ये प्रोसेस कुछ साल भी ले सकता है, खासकर बड़े कट में। एकबार जब घाव पूरी तरह से सील हो गया तो ये अपनी सारी एनर्जी पेड़ की ग्रोथ और फलों की प्रोडक्शन में लग देता है।

इसलिए कृपया ध्यान दें की घाव को किसी सीलर या पेंट से बिल्कुल भी ना भरें। पेड़ को नेचुरल तरीके से काम करने दें। और कट लगाने के लिए हमेशा तेज और साफ़ टूल का इस्तेमाल करें।

07/07/2020

काफी बागवान अपने फलो को ले कर असमंजस में है कारण रस्टिंग / बिटर पिट / कॉरकि स्पॉट, फलों चमक अदि को ले कर।

कृपया ध्यान दे।

पहला कैल्शियम (Calcium)

पौधे का पोषण आपके बाग, उत्पादन और फलों की गुणवत्ता की स्थिति को प्रभावित करता है।
- मिट्टी या स्प्रे के माध्यम से, उर्वरकों को लागू करने की आवश्यकता होती है। पौधों के ऊतकों में पोषक तत्वों की एकाग्रता अनिवार्य रूप से पौधे के अंदर प्रत्येक पोषक तत्व को अवशोषित करने और वितरित करने की संयंत्र की क्षमता पर निर्भर करती है।
उच्च महत्व में से कैल्शियम, जो कई कोषिकाओं की प्रक्रिया और फलों की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

-कई फल विकारों को कैल्शियम की कमी के साथ जोड़ा गया है, जिसमें सेब में बिटर पिट (Bitter Pit), नाशपाती में कॉर्क स्पॉट (Corky Spot) और चेरी में दृढ़ता और दरारें (Fruit Craking) शामिल हैं।

-मिट्टी के स्तर पर, कैल्शियम अन्य पोषक तत्व के साथ प्रतिस्पर्धा करता है: पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, मैंगनीज और अमोनियम। भले ही तंत्र अभी भी अस्पष्ट है, यह माना जाता है कि मिट्टी में सभी पोषक तत्वों का पर्याप्त स्तर रखने से प्रतिपक्षी को रोका जा सकता है .

दूसरा तत्व बोरान (Boron)

बोरान (Boron) की कमी आमतौर पर फल पर दरार और बाहरी कॉर्क लक्षण का कारण बनती है।

बोरान की कमी के कारण समय से पहले फल गिरता है, और कॉर्क बनने से फलों की गुणवत्ता बुरी तरह ख़राब हो सकती है। यदि मौसम में आंतरिक कॉर्क विकसित होता है, तो प्रभावित फल बुरी तरह विकृत हो जाएगा।
बोरोन की कमी पेड़ के पत्तों से कैल्शियम की गति को अन्य ऊतकों तक प्रभावित कर सकती है। नतीजतन, बोरान की कमी अक्सर "बिटर पिट " से जुड़ी होती है।

बोरान से पैदावार बढ़ाने और विभिन्न प्रकार की फसलों की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।

ऐसे में हम आप को हिमाचल फ्रूट्स रेकमेंड करेंगे - Calbit C व् Boroplus की स्प्रे की स्प्रे। कम से कम 2-3 बार , यह आप के फलों की त्वचा विकार को ठीक करने में मदद करते हैं।
जिसका कारण यह है कि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले बोरान / कैल्शियम उत्पादों की तुलना में इसका उत्थान 100% तक होता है

Want your school to be the top-listed School/college in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Shimla
171211