GBT
GBT Agro Private Limited Company operates various financial services, while Gramin Bharat Trust manages social services.
*GBT AGRO PVT LTD कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में Apple Farming पर काम कर रही है। कंपनी फार्मर के साथ तीन कांसेप्ट पर काम कर रही है।* :- *1. PARTNERSHIP CONCEPT* *2. LEASE AGREEMENT CONCEPT* *3 PROPERTY MANAGEMENT CONCEPT*
*इन तीनों कांसेप्ट में से फार्मर को जो बेहतर लगता है उस कांसेप्ट पर कंपनी फार्मर के साथ काम करती है।*
*1.PARTNERSHIP CONCEPT*
*इस Concept मे 1st Party द्वारा निम्न व्यवस्था Provide करनी होगी:- Land Maintenance Cost, Plantation Cost, Machinery Cost, Drip irrigation Cost, Netting Cost, Labour Cost and Fertilizer Cost यह सभी खर्चे जो प्रथम वर्ष में होंगे उसे 1st Party द्वारा वहन किए जाएंगे।*
*Second party द्वारा निम्न व्यवस्था provide की जाएगी :- property management & monitoring, pruning, grafting, notching, bending and any other technical works आदि पर आने वाले खर्चे दूसरे पक्ष के द्वारा एग्रीमेंट की समाप्त अवधि तक वहन किए जाएंगे*
*इस एग्रीमेंट मे Apple की HDP Plantation होती है तो 1 साल के बाद आने वाले खर्चे एवं profit को दोनों पक्षों में 50% प्रतिशत के आधार पर डिवाइड किया जाएगा। अगर Apple की traditional plantation होती है तो 3 साल के बाद खर्चे और प्रॉफिट को 50% के आधार पर डिवाइड किया जाएगा।*
*2. LEASE AGREEMENT*__ __
*3. PROPERTY MANAGEMENT CONCEPT*
*इस कांसेप्ट में कंपनी के द्वारा apple farming management से रिलेटेड सभी कार्य किए जाएंगे। इस Concept में Apple फार्मिंग के लिए कंपनी द्वारा प्रोफेशनल ट्रेनर, टेक्निकल वर्क, लेबर आदि सारी व्यवस्था का प्रबन्ध किया जाता है इन सभी व्यवस्था पर जो खर्चे होंगे उसे प्रॉपर्टी मालिक द्वारा कंपनी को वहन करने होते हैं।*
07/01/2022
*GBT AGRO कंपनी ग्रामीण भारत ट्रस्ट के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक नए स्टार्टअप की शुरुआत की है। इस स्टार्टअप मॉडल को मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक उन्नति एवं स्वरोजगार के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर शहर की तरफ ना जाकर अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार हेतु छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कर सके। इसलिए कंपनी इस स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की युवा शक्ति से अपील करती है कि वे आगे आकर इस स्टार्टअप के भागीदार बनकर इस स्टार्टअप को सफल बनाने में कंपनी की मदद करे क्योंकि इस स्टार्टअप को खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए डिजाइन किया गया है। जनवरी 2018 से कंपनी इस स्टार्टअप के लिए मार्केट सर्वे और प्लानिंग पर काम कर रही है। इस स्टार्टअप का मुख्य कारोबार ग्रामीण क्षेत्र में रहेगा क्योंकि कंपनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उसमें उनका सहयोग करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने क्षेत्र का विकास कर सके । आज के समय में नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है इसलिए आज के समय में युवाओं को नौकरी के बारे में न सोच कर स्वरोजगार की तरफ अपने कदम बढ़ाने चाहिए। आज के समय में युवाओं को उद्यमी (entrepreneur) बनना है ना कि कर्मचारी। आज के समय में युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना है। इसलिए युवा शक्ति को आगे आकर ग्रामीण विकास के लिए इस स्टार्टअप को सफल बनाने में कंपनी के सहयोगी बनकर ग्रामीण विकास में अपना योगदान दे। इस स्टार्टअप में कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में तीन सेक्टर में काम करेगी। :- (Agro Trading, Travel Tourism and Supply Chain) कंपनी के सर्वे के अनुसार यह तीनों सेक्टर एक दूसरे से बंधे हैं इसलिए कंपनी तीनों सेक्टर में एक साथ काम करने जा रही है इस स्टार्टअप में अप्रैल 2022 तक तीनों सेक्टर में काम शुरू हो जाएगा। इस स्टार्टअप के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र में कई छोटे-छोटे उद्यम स्थापित होंगे जिससे इस स्टार्टअप में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के साथ अन्य सुविधाएं घर द्वार पर मिलेंगी। कंपनी स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में इस स्टार्टअप को शुरू करेगी। तीनों सेक्टर में किस तरह के काम होंगे उसकी क्या रूपरेखा होगी नीचे विस्तारपूर्वक दिया गया है:-*
*1. AGRO TRADING*
*👉 कंपनी किसानों के साथ कृषि-बागवानी में partnership and Property management concept के आधार पर काम करेंगी। कंपनी HDP Apple Farming, Natural & Organic Farming, Floriculture, Fruit & Vegetable Sale Purchase के साथ Transportation Facility पर भी कंपनी काम करेंगी।*
*2.TREVEL & TOURISM*
*👉 ग्रामीण क्षेत्र में इको टूरिज्म के तहत होमस्टे, कॉटेज, एप्पल फार्म हाउस, आउटडोर कैंपिंग ट्रैकिंग, एडवेंचर एंड कल्चरल एक्टिविटी आदि। इन सभी में कंपनी ग्रामीण लोगों के साथ पार्टनरशिप या प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कांसेप्ट के आधार पर काम करेंगी इसके साथ टूर पैकेज, होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट, टैक्सी, मैरिज एंड पार्टी अरेंजमेंट आदि की बुकिंग ये सभी कार्य ट्रैवल ग्रामीण क्षेत्र से ऑपरेट किए जाएंगे।*
*3. SUPPLY CHAIN*
*👉कंपनी Self Help Group के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा तैयार उत्पादों को घर द्वार पर खरीदने के साथ उन्हें खाने-पीने से संबंधित ग्रॉसरी आइटम को खरीदने की सुविधा भी ग्रामीण लोगों को घर द्वार पर मिलेंगी इसके लिए SHG के सदस्य इस सप्लाई चैन में Sale and Purchase के लिए अधिकृत होंगे। इसके लिए कंपनी उन्हें उत्पादों की खरीदारी पर 5%से10%तक और ग्रॉसरी की सेल पर 5%से15%तक प्रॉफिट मार्जन देंगी। ग्रामीण क्षेत्र में तैयार उत्पादों को कैसे खरीदना है और उसकी पैकिंग आदि कैसे होंगी इसके लिए SHG के सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाएगी।*
*इसके साथ सप्लाई चैन में कैसे काम करना है किस तरह से लोगों से आर्डर लेने हैं और कैसे ऑर्डर डिलीवर करने हैं इन सभी विषय पर भी कंपनी द्वारा ट्रेनिंग दी जाएंगी।*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Bhajeog, Nangal Devi Theog
Shimla
171201
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
| Sunday | 9am - 5pm |