HP State Pollution Control Board

HP State Pollution Control Board

Share

Photos from HP State Pollution Control Board's post 22/04/2026

पृथ्वी दिवस के अवसर पर परवाणू क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एक औद्योगिक इकाई में वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने मिलकर 25 पौधे लगाए, जिससे स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों को अपनाने और सतत विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया और एक स्वस्थ तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का प्रण किया।

Photos from HP State Pollution Control Board's post 22/04/2026

शिमला, 22 अप्रैल 2026: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPSPCB) की क्षेत्रीय प्रयोगशाला, शिमला द्वारा क्रेसेंट पब्लिक स्कूल, टूटू, शिमला में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ और हरित पृथ्वी के लिए संकल्प लेना था। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बताया कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना तथा जल संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयास हमारी धरती को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को “Reduce, Reuse, Recycle” के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ तथा स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


HP State Pollution Control Board, Phase-III, New Shimla
Shimla
171009