The Riev Times
05/09/2022
शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह योजना आरंभ की गई है।
मंत्रिमंडल ने सीसीएस (अवकाश) नियम, 1972 के नियम 43-बी को अपनाते हुए बच्चा गोद लेने वाली राज्य सरकार की नियमित महिला कर्मचारियों को 180 दिनों का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश प्रदान करने की मंजूरी प्रदान की।
बैठक में सोलन जिले की कृष्णगढ़ उप तहसील के अंतर्गत मंडेसर और ढकरियाना में दो नए पटवार सर्कल खोलने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने ऊना जिले की उप तहसील हरोली के तहत लालड़ी में नया पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया।
बैठक में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के हथोल तथा टयालू में नए पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी में नया कानूनगो वृत्त खोलने को मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला की इंदौरा तहसील के अंतर्गत थापकौर और नूरपुर तहसील के अंतर्गत कमनाला में नए पटवार वृत्त बनाने को सहमति प्रदान की।
बैठक में सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील में पटवार वृत्त चराना को विभाजित कर नया पटवार वृत्त सैल (चुनवी स्थित शायला) खोलने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधान सभा क्षेत्र के बल्हसीणा में नया डिग्री कालेज खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने के साथ-साथ 5 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान करने को भी मंजूरी दी।
इसी प्रकार चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के मसरूंड में भी नया डिग्री कालेज खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों के सृजन एवं भरने तथा पांच करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय भी लिया गया।
मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम नई दिल्ली के पक्ष में ब्लॉक सरकारी गारंटी 35 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के परिसर में पुलिस थाना बिलासपुर के अंतर्गत नई पुलिस चौकी स्थापित करने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पदों के सृजन एवं भरने को सहमति प्रदान की।
बैठक में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के मानदेय में प्रथम सितंबर, 2022 से प्रतिमाह 900 रुपये वृद्धि करने का निर्णय लिया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात लगभग 510 एसपीओ को लाभ प्राप्त होगा।
मंत्रिमंडल ने सोलन नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब पार्किंग, वाहनों की भीड़ और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप्स के कारण आने वाली विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के राजकीय उच्च विद्यालय खीणी, शाला निशार, शोध अधार और कांढा तथा बिलासपुर जिला के उच्च विद्यालय साई ब्राह्मणा, निहारखन वासला, भगेड़, पनेहड़ा और कल्लर तथा सोलन जिला के राजकीय उच्च विद्यालय भटोलीकलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज्वालापुर, थाड़ी, खलबूट और डोभा तथा बिलासपुर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिगथली, जामला, सवाना, सिदसूह, हरितल्यांगर, मंडयाली और भटेड़ तथा सोलन जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इन नव स्तरोन्नत विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैला और चूरढ़ को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इनके लिए 16 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमरोआ को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने व इसके लिए तीन पद सृजित कर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के नूरपुर में इंडोर स्टेडियम, मंडी जिला के जंजैहली स्टेडियम तथा शिमला जिला के खेल छात्रावास दत्तनगर/इंडोर स्टेडियम रामपुर में नव निर्मित खेल अधोसंरचना के संचालन के लिए 12 पदों पर कर्मियों की सेवाएं लेने को भी स्वीकृति प्रदान की।
31/08/2022
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के अंतर्गत थैली चकटी में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन के साथ नई उपतहसील के गठन को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि यह पार्क हिमाचल के विकास में एक मील पत्थर साबित होगा और इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
मंत्रिमंडल ने आयुष विभाग में पूर्व सैनिक श्रेणी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 98 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया। इनमें से 68 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष बैच के आधार पर भरे जाएंगे।
मंत्रिमंडल ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम-1977 के दायरे से बाहर करने के लिए जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डल उप समिति की सिफारिशें स्वीकार करने का निर्णय लिया। इस उप समिति ने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 50 मीटर के बाहर के क्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 30 मीटर के बाहर और राज्य राजमार्ग अथवा मुख्य जिला मार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 10 मीटर के बाहर के क्षेत्रों को ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम-1977 के दायरे से बाहर करने की सिफारिश की हैै। इससे प्रदेश के 21 योजना क्षेत्रों और 15 विशेष क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
मंत्रिमंडल ने चंबा जिले में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए साहो में नई उप-तहसील खोलने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 12 पद भरने को भी मंजूरी प्रदान की।
बैठक में ऊना जिले की अंब तहसील के अंतर्गत सपौरी और वेहर जसवां में आवश्यक पदों के सृजन के साथ दो नए पटवार वृत खोलने को स्वीकृति दी गई।
बैठक में ऊना जिले की उपतहसील दुलैहड़ के अंतर्गत बीटन में नया पटवार वृत खोलने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने शिमला जिले की रामपुर तहसील के अंतर्गत ज्यूरी में नई उपतहसील खोलने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
इसके अलावा बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी को पूर्ण तहसील के रूप में स्तरोन्नत करने तथा इसमें आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 36 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।
बैठक में कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में डिस्पेंसर के 2 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध के आधार पर भरने को मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने जिला मंडी की तीन ग्राम पंचायतों जाच्छ, मशोगल और कुटाहची को गोहर से स्थानांतरित करके विकास खंड चुराग में सम्मिलित करने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा, डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन, डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता का एक-एक पद अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय भी लिया गया।
मंत्रिमंडल ने चंबा जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बघेर को राजकीय उच्च विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने को भी मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणीकर्ण में विज्ञान की कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।
बैठक में सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने शहीदों के सम्मान में कांगड़ा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बड़ाग्रां का नाम शहीद नायक अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बड़ाग्रां करने, राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर का नाम शहीद श्री रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर करने तथा राजकीय उच्च विद्यालय बलाहड़ा का नाम शहीद श्री लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहड़ा करने को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में बिलासपुर जिला में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकोह में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीकोटला, सोहरी और शिकरोहा में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ आठ पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने शहीद के सम्मान में मण्डी जिला मंे राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्वारफी का नाम शहीद श्री इन्द्र सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्वारफी करने का अनुमोदन किया।
बैठक में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अप्पर हड़ेटा में वाणिज्य की कक्षाएं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौडू़ और बटराण में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ चार पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला मेें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डढोल, गलियां और अमरपुर में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोह, कथालग, छत और कोट में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की।
बैठक में शहीद के सम्मान में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू का नाम शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जटोटा को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च विद्यालय मलैहिणी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कश्मीरपुर को राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरचा और बसीमा दी जोहरी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने शहीद के सम्मान में कुल्लू जिला में राजकीय उच्च विद्यालय बसतोरी-2 का नाम शहीद श्री जयपाल राजकीय उच्च विद्यालय बसतोरी-2 करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में चंबा जिले के चुराह में विभिन्न श्रेणियों के 17 पदों के सृजन के साथ नया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांगलवाड़ा में आवश्यक पदों के सृजन के साथ वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने का भी निर्णय लिया।
इसके अलावा कांगड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालय रावा को माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड करने तथा आवश्यक पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया।
मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के सतौन में नया डिग्री महाविद्यालय खोलने और इसमें विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के स्वारघाट में नया राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला के पंडोह में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिला के जगतसुख (मनाली) में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 19 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में चंबा जिला के तीसा शिक्षा खंड के कथाला गांव में नई प्राथमिक पाठशाला खोलने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला की ग्राम पंचायत कांडा के नारायणबन में पशु औषधालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में लाहौल-स्पीति जिला के गांव झुंडा और किशोरी में नए पशु औषधालय खोलने के साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के त्युणखास और पपलाह में नए पशु औषधालय खोलने के साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में जिला बिलासपुर के तरसूह, बहल और जगातखाना पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने सोलन जिला के पशु औषधालय साई को पशु चिकित्सालय में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने मण्डी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के घीड़ी गांव में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी जी तहसील में सलोआ, तरवाड़ और तनबोल तीन नए पटवार वृत सृजित करने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने ऊना जिला की घनारी तहसील के दौलतपुर चौक में नई सब-तहसील खोलने के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सोलन जिला में सब-तहसील कुठाड़ (किशनगढ़) को तहसील में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग उप-मण्डल कटर्राइं को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) उप-मण्डल बबेली में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।
बैठक में मण्डी जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग उप-मण्डल पण्डोह को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) उप-मण्डल पण्डोह में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर जिला के भोरंज में सिविल जज न्यायालय स्थापित करने के साथ-साथ 13 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में पुलिस चौकी संजौली को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला में अस्थाई पुलिस चौकी भोजनगर को स्थाई पुलिस चौकी में परिवर्तित करने के साथ-साथ छः पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में कांगड़ा जिला के शाहपुर में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी का कार्यालय खोलने के साथ-साथ नौ पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर जिला में भोटा और बिझड़ी में पुलिस चौकियों को स्थाई पुलिस चौकियांे में परिवर्तित करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
बैठक में कांगड़ा जिला के पालमपुर में नया विकास खण्ड कार्यालय खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हमीरपुर में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पंजोत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।
बैठक में कांगड़ा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंज में विभिन्न श्रेणियों के छः पदों को भरने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला चौरास और दियूरियू खराहन, कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला रौरी (डी) और गनोल तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कनौन को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।
बैठक में रेणुका विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला थाना कसोगा, जार द्राबिल और सैल, कसौली विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला करोल, गुनाई, चामट बड़ेच और भारती, कुल्लू जिले की माध्यमिक पाठशाला शिम, कोटाआगे, चकुरठा, मझली और सिंहण को उच्च विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने को मंजूरी प्रदान की। सिरमौर जिले की प्राथमिक पाठशाला किरोग, धारवा, ढाब पिपली, पुरुवाला-द्वितीय और डंडा-काला अंब, मंडी जिले की प्राथमिक पाठशाला गाटू और गलू को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने तथा इनमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग 130 पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया।
बैठक में कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कमनाला, दानी और खज्जियां, शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला टोडसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बडूही खास, खील, बागनी, थोरा भल्लों, माओं और थोरा को स्तरोन्नत करने और सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला दतयार और नेरी कलां को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 88 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
बैठक में चम्बा जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिंधल और सकरेरा को राजकीय उच्च पाठशाला मंे स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
29/08/2022
अनीश चौहान रामपुर बुशहर
टिक्कर-खमाड़ी सड़क निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया जाएगा ताकि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में आयोजित चार दिवसीय अंड-19 छात्रा खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि टिक्कर-खमाड़ी सड़क के लिए प्रारम्भिक तौर पर 10 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने के लिए हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी व अन्य के साथ सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री के सम्मुख मांग प्रस्तुत की जाएगी।
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है, जिसमें महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में 50 प्रतिशत किराए में छूट, पंचायती राज संस्था में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण आदि योजनाएं शामिल है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के शैक्षणिक परिणामों में खेलकूद से जुड़ी क्रियाशीलता का सकारात्मक योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का अभिन्न अंग है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिए जाने का समर्थन करती है, जिसमें खेल को अन्यत्र गतिविधि नहीं अपितु एक विषय के तौर पर रखा गया है।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विभिन्न विषयों की स्थानीय भाषा में शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जिससे विज्ञान, तकनीक तथा अन्य संकायों में ग्रामीण परिवेश से निकले छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी खेलों व खिलाड़ियों के संबंधित गतिविधियों का विकास प्राथमिक आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ रुपये व्यय कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर प्रति मैदान 10 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से एक खेल मैदान निर्मित किया जा रहा है, इस योजना के तहत प्रदेश में 10 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि व्यय की गई।
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से विभिन्न विभागों, निगमों व बोर्डों में 3 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है, जिसके तहत अभी तक 220 खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेल टूर्नामेंटो में खिलाड़ियों की डाइट मनी को बढ़ाकर 60 रुपये से 120 रुपये किया गया।
उन्हांेने कहा कि खेल नीति के तहत आज देश के खिलाड़ियों ने विश्व में अनेक किर्तिमान स्थापित किए हैं तथा मेडल प्राप्त करने की श्रृखंला में उच्च पायदानों पर खड़े हैं।
इस अवसर पर शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा विद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की मुख्य समस्या सड़कों का स्थाई समाधान व उचित रखरखाव है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग मण्डल तथा खोलीघाट में उप-मण्डल खोलने की घोषणा की है, जिसको मंत्रिमण्डल की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
कौल नेगी ने कहा कि रामपुर के विकास के लिए प्रदेश सरकार की वचनबद्धता के तहत एक विधानसभा क्षेत्र में दो तहसील तथा दो मण्डल का खुलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ननखड़ी में फायर स्टेशन का खुलना भी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करते है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरके जिश्टु ने बताया कि चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में 15 खण्डों के 610 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें वाॅलीबाॅल में रोहडू प्रथम, कुमारसैन द्वितीय रहा।
कब्बडी में कुमारसैन-ननखड़ी प्रथम व ठियोग द्वितीय रहा।
खो-खो में ठियोग प्रथम तथा देहा द्वितीय रहा।
बैडमिंटन में रोहडू खण्ड प्रथम व मशोबरा खण्ड द्वितीय रहा। योग में ठियोग प्रथम व शिमला-1 द्वितीय रहा।
टेबल टेनिस में देहा खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा प्रथम तथा कोटखाई खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी-खनेटी द्वितीय रहा।
वेट लिफ्टिंग मंे रामपुर खण्ड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा रामपुर प्रथम तथा रोहडू का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा रोहडू द्वितीय स्थान पर रहा।
रेसलिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा लक्कड़बाजार प्रथम रहा और चैस में छौहारा जोन का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिढ़गांव प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला-1 द्वितीय रहा।
आॅलराउंड बेस्ट का खिताब ठियोग जोन ने प्राप्त किया। मार्च-पास्ट में कुमारसैन और ननखड़ी जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष कुलवीर खंुद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीमसैन, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह खंुद, उप-निदेशक उच्चतर शिक्षा अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत ननखड़ी प्रधान राकेश कुमार, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा कार्यालय सोहन कल्याण तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
IIRD Complex, Bypass Road Shanan
Shimla
1781006