Mahuawa

Mahuawa

Share

23/12/2025
17/10/2025

20% का लुकमा :-

एक लुकमा‌ दिया जा रहा है कि 14% यादव मुख्यमंत्री बन सकता है तो 20% मुसलमान क्यों नहीं ?

ब्राह्मण 3.66% होकर मुख्यमंत्री बन सकता है तो 20% मुसलमान क्यों नहीं?

कोईरी कुशवाहा दलित 10%-12% होकर मुख्यमंत्री बन सकता है तो 20% मुसलमान क्यों नहीं ?

बता दूं कि यही देश के सारे हिन्दू सोचने लगें तो भारत में मुसलमान दोयम दर्जे का नागरिक बन जाएगा और मुख्यमंत्री बनना तो छोड़िए वोट देने लायक नहीं रहेंगे।

और लगभग 40-50% हिन्दू सोचने लगा है .. यही इस देश में मुसलमानों के लिए ख़तरे की घंटी है... क्योंकि यादव , ब्राह्मण, कोईरी , कुशवाहा और दलित भी अंततः हिंदू ही है जैसे आप मुसलमान हैं।

फिर कोई कपिल सिब्बल, कोई अभिषेक मनु सिंघवी , राजीव धवन और प्रशांत भूषण ना बाबरी मस्जिद का मुकदमा लड़ेगा ना वक्फ़ बोर्ड का ना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का.. क्यों लड़ेगा? वह भी हिन्दू ही हैं...

कहने का मतलब यह है कि जो कोशिश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मोहन भागवत कर रहे हैं वही कोशिश सदर साहब कर रहे हैं... दोनों एक ही हैं,...बस रंग अलग अलग है‌।

जम्मू-कश्मीर जैसा मुस्लिम बहुल राज्य छोड़ दें तो इस देश में हिंदुओं ने ही तमाम मुसलमानों को मुख्यमंत्री भी बनाया है और ऐसे राज्यों का मुख्यमंत्री मुसलमान को बनाया है जहां मुस्लिम जनसंख्या 5-6% है।

असम मे सैयदा अनवरा तैमूर को तो देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री बनाया।

बिहार में अब्दुल गफूर को मुख्यमंत्री बनाया।

केरल में सी.एच. मोहम्मद कोया को मुख्यमंत्री बनाया।

महाराष्ट्र में अब्दुल रहमान अंतुले को मुख्यमंत्री बनाया।

मणिपुर में मोहम्मद अलिमुद्दीन को मुख्यमंत्री बनाया।

राजस्थान में बरकतुल्लाह खान को मुख्यमंत्री बनाया।

और यह सब 20% मुस्लिम जनसंख्या के बल पर मुख्यमंत्री नहीं बने बल्कि हिन्दू भाईयों ने आपसी मुहब्बत में इन्हें स्वीकार किया इसलिए मुख्यमंत्री बने...

इसलिए 20% की धौंस मत दीजिए नहीं तो एक मुस्लिम विधायक देखने को तरस जाएंगे, थाने पुलिस और सरकारी विभागों में आप एक सिफारिश कराने के लिए तरस जाएंगे, जैसे हम उत्तर प्रदेश वाले तरस रहे हैं..

दरअसल आपकी बोली वही है जो उत्तर प्रदेश में 80:20 करके चुनाव जीतने वालों की है , दोनों अपने अपने हिस्से की राजनीति कर रहे हैं।

आप 20 को एक कर रहे हैं मगर कर नहीं पाएंगे, ख़लीफा पर अपना 1400 का इतिहास पढ़ लीजिए, मगर आपकी इस राजनीति का सहारा लेकर वह 80% को एक कर लेंगे...

40% अर्थात आधा कर ही लिया...

Want your organization to be the top-listed Government Service in Sheohar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Sheohar