SVMIC Shamli
11/02/2026
‘विद्या भारती’ अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, शामली के प्रांगण में विद्यालय की अन्तिम कक्षा 12 के छात्रों द्वारा आशाीर्वाद प्राप्त करने के लिये एक भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मातृ संस्था शिशु कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गुलशन राय ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजू कुमार के निर्देशन में भैया जतिन कुमार व अभिनव पांचाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भैया निहाल, प्रिन्स, अंश, अर्पित, नवनीत, वरूण के द्वारा सामूहिक नृत्य, भैया अरमान द्वारा भाषण प्रस्तुति व भैया वंश, यश, संभव, आयुष, देव, राघव, प्रियांशु ने सामूहिक वाद्य यंत्रों के वादन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।
कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल के रूप में भैया संभव जैन को चुना गया। आशीर्वाद समारोह में उत्कृष्ट खिलाडी, अनुशासित छात्रों सहित विद्यालय में नियमित रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की मातृ संस्था के अध्यक्ष श्री गुलशन राय जी ने छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि कक्षा द्वादश जीवन का एक ऐसा पडाव है जहाँ से हम अपना भविष्य निर्माण का स्वप्न देखते है। इस समय का परिश्रम हमारे जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ला सकता है। अतः आज सभी छात्र अपने आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने विद्यालय की पवित्र धरा को नमन करके एक नयी संकल्पशक्ति का सृजन करें।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद से मानव गुप्ता ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी छात्रों से भावी भविष्य के निर्माण के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका सिद्ध करने का आवाह्न किया।
संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को जीवन में उच्च कीर्तिमान स्थापित करके राष्ट्र सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से विद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक श्री सुमीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री गौरव सिंघल, सह नगर संघचालक शंकर चौहान, नगर प्रचारक अभिषेक, प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार, संजय कुमार, आचार्य नीटू कुमार, अरविन्द कुमार, ब्रजपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, अंकुर कुमार, परितोष शर्मा, योगेन्द्र कुमार, अशोक सोम, अंकित भार्गव सहित कक्षा एकादश व द्वादश के छात्र उपस्थित रहे।
30/08/2025
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान
भारतीय शिक्षा समिति प.प्रा.(उ.प्र.) द्वारा
रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर, बिजनौर दिनाँक- 27 से 29 अगस्त 2025 में आयोजित 37 वी प्रांतीय खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के भैय्याओं ने कबड्डी अंडर-14 के भैयाओ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक और खो- खो अंडर-19 के भैय्याओ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया I
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
BUDHANA Road
Shamli
247776