Dist Hospital Seoni Official
29/11/2025
रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
#सिवनी / कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सिवनी में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक श्री दिनेश राय, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के उन्नयन, मरीजों एवं परिजनों की सुविधाओं में सुधार तथा समिति की वित्तीय स्थिति एवं आय-व्यय की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों के क्रय पर समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने जन औषधि केंद्र के अधिकतम उपयोग एवं उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही मेटरनिटी वार्ड के सामने स्थित रेन बसेरा एवं वेटिंग स्थान में बैठने की व्यवस्था, रोशनी और साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए। जिला चिकित्सालय के साथ ही निजी चिकित्सालयों में बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निष्पादन की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
29/11/2025
कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया अस्पताल परिसर का सघन निरीक्षण
➖➖
#सिवनी/ रोगी कल्याण समिति बैठक उपरांत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला अस्पताल परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के विभिन्न हिस्सों, मेटरनिटी वार्ड, दवा वितरण कक्ष के आसपास की व्यवस्था, वार्डों तक पहुंच मार्ग, परिसर की स्वच्छता तथा पार्किंग क्षेत्र का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था और कचरा निस्तारण को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि साफ-सफाई की दैनिक निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अस्पताल परिसर में अनावश्यक कचरा और अवरोध न रहें।
उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर देते हुए दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग चिन्हित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों और परिजनों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने, गलियारों एवं मार्गों से अवरोध हटाने, तथा आवश्यक स्थानों पर उचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
29/11/2025
23/06/2025
जिला चिकित्सालय सिवनी प्रदेश में अव्वल
जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प (स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत) पुरस्कार 2024- 2025 , प्रदेश में अव्वल आने पर पुरूष्कृत किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री
एवं मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, द्वारा सिविल सर्जन डॉ. वी.के.नावकर एवं अस्पताल प्रशासक श्री महेंद्र डेहरिया को कायाकल्प अवार्ड 2024-2025 की विजेता ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. 95.38% के साथ जिला चिकित्सालय सिवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा कायाकल्प पुरस्कार 2023-24 उपविजेता का पुरस्कार भी जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किया गया. इको फ्रेंडली श्रेणी 2023-24 कायाकल्प में भी जिला चिकित्सालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना मैडम द्वारा भारत सरकार के क्वालिटी सर्टिफिकेट एनक्वास एवं मुस्कान अवार्ड जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किये गये। सिवनी जिले की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सिविल सर्जन डॉ. वीके नावकर सर ने कलेक्टर महोदया एवं सीएमएचओ सर को धन्यवाद दिया। जिला चिकित्सालय सिवनी के आरएमओ डॉ. पी सूर्या, क्वालिटी टीम, श्रीमती। साधना बघेल सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, मैट्रन, क्वालिटी और एनक्वास नोडल ऑफिसर, आशिकारी, कर्मचारी, जिला चिकित्सालय टीम सिवनी का इस उपलब्धि में योगदान रहा।
23/04/2025
जिला चिकित्सालय सिवनी में आरएमओ के पद पर पदस्थ डॉ. पी सूर्या और श्रीमती अंजुषा सूर्या के पुत्र श्री ऐश्वर्य सूर्या एवं श्री राकेश सूर्या, श्री कौशल सूर्या, श्री अरविंद सूर्या और आईपीएस श्री वेदप्रकाश सूर्या के भतीजे ने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी में 843 रैंक लाकर सफलता प्राप्त की। श्री ऐश्वर्या सूर्या ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इनकी इस सफलता पर अस्पताल परिवार द्वारा हार्दिक बधाई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
District Hospital, F 8, Barapatthar Road, Barapatthar
Seoni
480661