PRO Seoni
06/07/2026
कलेक्टर श्रीमती मीना की अध्यक्षता में
मंगलवार को केवलारी में विशेष #जनसुनवाई
➖➖
#सिवनी / जिले के विकासखंड केवलारी में मंगलवार, 7 जुलाई को विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित आवेदन सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने केवलारी क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 7 जुलाई को आयोजित विशेष जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। यह जनसुनवाई शासन की जनकल्याणकारी एवं जवाबदेह प्रशासन की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
वार्ड नं 4 शास्त्री वार्ड बारापत्थर
Seoni
480661