Expert Classes Saidpur
19/04/2026
21/01/2026
*EXPERT CLASSES SAIDPUR* के सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं , अभिभावकों , शिक्षकों , कर्मचारियों तथा हमसे जुड़े हमारे सभी प्रियजनों को प्रेमपूर्वक सूचित करना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 23/01/2026 को संस्थान के प्रांगण में विद्या तथा कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के पावन पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस मंगलमयी आयोजन में आपकी उपस्थिति एवं आपका सहयोग अनिवार्य है । यदि किसी कारणवश भौतिक आमंत्रण पत्र आप तक नहीं पहुंच पाया हो तो इसके लिए हमे क्षमा करते हुए हमारे इस ऑनलाइन स्नेह-निमंत्रण को स्वीकार करने की कृपा करें ।
विशेष रूप से हम हमारे passout students से यह अपेक्षा रखते है कि वें हमेशा की तरह अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और इस आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करके हमसे जुड़े रहने का एहसास करेंगे ।
🙏सप्रेम🙏
*EXPERT CLASSES परिवार*
16/07/2025
📢 शुभकामना संदेश
*EXPERT CLASSES SAIDPUR* की ओर से
प्रिय विद्यार्थियों,
आज आप बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। यह दिन परीक्षा, समर्पण और आत्मविश्वास की असली परीक्षा का दिन है।
*EXPERT CLASSES SAIDPUR* की टीम की ओर से आपको ढेरों शुभकामनाएँ!
आपने जिस मेहनत और लगन से तैयारी की है, वह अवश्य रंग लाएगी।
अपने लक्ष्य पर विश्वास रखें, संयम बनाए रखें और पूरी निष्ठा से परीक्षा दें।
🧠 प्रेरक उद्धरण:
"जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक रुकना नहीं चाहिए।"
— *स्वामी विवेकानंद*
✍️ प्रेरणादायक शायरी:
*"हौसलों की उड़ान अभी बाकी है,*
*इम्तिहान की ये घड़ी बस एक कहानी है।*
*मंज़िल मिलेगी, यक़ीन रखना तुम,*
*क्योंकि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती —*
*ये एक पुरानी रवानी है!"*
आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
हमेशा याद रखें — *परीक्षा की असली रेस, मैदान में नहीं, मन में होती है।*
🌟 सफलता आपके कदम चूमे! 🌟
– *EXPERT CLASSES SAIDPUR परिवार*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Saidpur, Pusa
Samastipur
848125