The Fact Checker
राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। आपके शहर की सरकार चुनने का समय आ गया है। आज के इस विशेष बुलेटिन में हम आपको बताएंगे नामांकन से लेकर नतीजों तक की पूरी जानकारी।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि चुनाव की प्रक्रिया कब और कैसे शुरू होगी।
28 जनवरी 2026 (बुधवार): यह वह दिन है जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। यानी कल सुबह 11 बजे से चुनावी हलचल धरातल पर दिखने लगेगी।
जनवरी से 4 फरवरी: उम्मीदवारों के पास नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए करीब एक हफ्ते का समय होगा। ध्यान रहे, समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही है।
5 फरवरी (गुरुवार): इस दिन भरे गए नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच (Scrutiny) की जाएगी।
6 फरवरी (शुक्रवार): यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो उसके पास यह आखिरी मौका होगा।
7 फरवरी (शनिवार): उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी और उन्हें चुनाव चिन्ह यानी 'सिंबल' आवंटित किए जाएंगे
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद असली दंगल शुरू होगा। प्रचार-प्रसार के बाद बारी आएगी वोटिंग की।
मतदान की तारीख: जैसा कि आयोग ने स्पष्ट किया है, मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है।
23 फरवरी (सोमवार): अगर कहीं किसी तकनीकी कारण से मतदान बाधित होता है, तो पुनर्मतदान (Re-polling) के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है।
: 27 फरवरी (शुक्रवार): यह सबसे बड़ा दिन है! रिजल्ट डे। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और दोपहर होते-होते यह साफ हो जाएगा कि आपके शहर की चाबी किसके हाथ में जाने वाली है।
दोस्तों, नगर निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह सीधे आपके जीवन से जुड़ा फैसला है।
आपकी गली की नाली कैसी होगी, मोहल्ले की लाइट जलेगी या नहीं, पीने का साफ पानी मिलेगा या नहीं और आपके शहर की सफाई व्यवस्था कैसी होगी—यह सब आपके एक वोट पर निर्भर करता है।
नगरपालिका चुनाव विकास की पहली सीढ़ी है। इसलिए उम्मीदवारों के वादों को परखें, उनके पिछले कामों को देखें और तब जाकर अपना कीमती वोट दें।: तो तैयार हो जाइए, झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए। याद रखिए, 27 फरवरी को तय होगा आपके शहर का भविष्य।
हमारी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सही उम्मीदवार चुनें और मतदान जरूर करें। झारखंड चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए #पाकुड़
"देश की आन, बान और शान का पर्व है गणतंत्र दिवस। आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई! 🇮🇳"
"नमस्कार, आप देख रहे हैं The Fact Checker।
बरहरवा नगर पंचायत बने पूरे 8 साल बीत चुके हैं। 8 साल का समय किसी भी शहर की तस्वीर बदलने के लिए काफी होता है। लेकिन क्या बरहरवा की तस्वीर बदली? या समस्याएं आज भी वहीं खड़ी हैं जहाँ 8 साल पहले थीं? आज हम करेंगे बरहरवा नगर पंचायत का 'फैक्ट चेक' और आपको दिखाएंगे वो कड़वा सच जो प्रशासन की नींद उड़ा देगा।"सबसे पहले बात करते हैं स्वच्छता की। बरहरवा नगर पंचायत बनने के बाद उम्मीद थी कि शहर साफ होगा, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक कूड़ा डंपिंग (Waste Dumping) की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नगर पंचायत आज भी हाई स्कूल मोड़ से आगे, रोड के किनारे खुले में कूड़ा फेंक रही है। यह वो रास्ता है जहाँ से रोज़ाना हज़ारों लोग गुजरते हैं। यहाँ से उठने वाली भीषण दुर्गंध ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।""मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती। जब इस कूड़े के ढेर में आग लगाई जाती है, तो जहरीला धुआं पूरे रोड को घेर लेता है। आने-जाने वालों को न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है, बल्कि विज़िबिलिटी कम होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्या नगर पंचायत को यह धुआं दिखाई नहीं देता?""अब बात करते हैं सुरक्षा और संसाधनों की। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 साल बीत जाने के बाद भी बरहरवा नगर पंचायत के पास अपनी एक फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) तक नहीं है। अगर शहर में कोई बड़ी आगजनी हो जाए, तो भगवान ही मालिक है।
वहींवहीं दूसरी तरफ, कहने को तो विभाग के पास दो-दो फागिंग मशीनें (Fogging Machines) उपलब्ध हैं, लेकिन वे धूल फांक रही हैं। उनका इस्तेमाल न के बराबर है, जबकि मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।"समस्याओं की लिस्ट लंबी है। गर्मियों के दिन आते ही बरहरवा में पेयजल की किल्लत शुरू हो जाती है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं।
शाम होते ही नगर पंचायत के कई हिस्से आज भी अंधेरे में डूब जाते हैं क्योंकि स्ट्रीट लाइट्स का घोर अभाव है। और अगर आप बाजार निकलें, तो बरहरवा का वो मशहूर 'जाम' आपका स्वागत करेगा, जिससे आज तक निजात नहीं मिल पाई है।"कूड़े के ढेर, धुएं का गुबार, पानी की किल्लत और अंधेरी सड़कें... क्या यही है 8 साल का विकास?
सवाल सीधा है—आखिर इन 8 सालों में नगर पंचायत ने किया क्या? फागिंग मशीनें क्यों बंद हैं? डंपिंग यार्ड क्यों नहीं बना? और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कब होगी?
बरहरवा की जनता जवाब मांग रही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Telephone
Address
KUSHWAHA TOLA BARHARWA
Sahibganj
816101