Alok Kumar Ranjan
20/10/2025
शुभ दीपावली 🪔✨
अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व — दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 💛
माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य का प्रकाश फैलाए 🌼
दीपों की यह रौशनी हर हृदय को उत्साह और सकारात्मकता से आलोकित करे 🙏🏻
🪔
"घर की यादें – एक दिल से निकली दास्तान"
नाम – अलोक कुमार रंजन
तारीख – 2 जुलाई 2025
आज का दिन थोड़ा भारी है। मैं अपने घर को छोड़कर पढ़ाई के सफर के लिए निकल पड़ा हूँ। मन तो बिलकुल नहीं था, लेकिन कुछ फैसले दिल से नहीं, दिमाग से लेने पड़ते हैं — क्योंकि पढ़ाई करके ही तो कामयाबी की सीढ़ियाँ चढ़नी हैं।
पिछले 10 दिनों से घर पर था। जैसे ही ये दिन पूरे हुए, लगा जैसे वक्त बहुत जल्दी फिसल गया हो। उन कुछ दिनों में माँ और छोटी बहन के हाथों का बना खाना जैसे अमृत था। हर निवाला दिल को सुकून देता, माँ की रसोई से उठती खुशबू आज भी नाक में बसी है।
और इस चिलचिलाती गर्मी में पके हुए आम — बस पूछिए मत! जैसे ही रसदार आम मुंह में जाता, सारी थकावट, सारी चिंता छू मंतर हो जाती। वो ठंडी छांव में बैठकर आम खाना और पापा की प्यारी बातें सुनना — शायद ही कोई सुख इससे बड़ा होगा।
माँ, पापा और छोटी बहन का प्यार — इनका मोल मैं शब्दों में नहीं बाँध सकता। घर की वो दीवारें, वो आँगन, वो रोज़ का शोर — सब कुछ दिल में बस गया है।
अब जब निकल पड़ा हूँ अपने सफर पर, तो दिल में बस एक ही बात है — मेहनत करनी है, पढ़ाई करनी है, ताकि एक दिन वो मुकाम हासिल कर सकूँ जिससे मेरा परिवार मुझ पर गर्व करे। लेकिन सच कहूं तो —
"घर से दूर जाना आसान नहीं होता, खासकर जब वहाँ दिल के टुकड़े रहते हों।"
✍️ अलोक कुमार रंजन
26/12/2024
प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है और राष्ट्रनिर्माण में दिये उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है।
ॐ शान्ति
10/10/2024
भारत ने एक अद्भुत "रत्न" खो दिया... 🥺
मेरे आदर्श , मुझे परम प्रिय ,देश की धड़कन, देश के असल विकास पुरुष श्री रतन टाटा नहीं रहे।
बहुत महान व्यक्ति थे रतन टाटा जी , अपना पूरा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया था !!
आज देश का एक अध्याय समाप्त हो गया।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ओम शांति Sir🙏
मैं चाहता था कि उन्हें जीवित रहते हुए उनको भारत रत्न दिया जाए 🙏🏻🙏🏻
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Smridhi Enclave
Saharsa
852202