S R Govt Polytechnic College, Sagar MP
29/06/2025
सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश प्राप्त कर रोजगार के उत्तम अवसर।
प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन (संस्था स्तर काउंसलिंग) जारी हैं, एम पी ऑनलाइन से रजिस्ट्रेशन के पश्चात महाविद्यालय में उपस्थित होकर (सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को) प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्हता 10 उत्तीर्ण है।
लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।जिस हेतु एम पी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर चॉइस फिलिंग करना होगा तत्पश्चात महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्हता 2 वर्ष का आई टी आई कोर्स अथवा 12 वी उत्तीर्ण (गणित, भौतिकी से) है।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 9340336528
प्रवेश हेतु लिंक: https://dte.mponline.gov.in/portal/services/onlinecounselling/counshomepage/home.aspx
03/06/2025
सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर में संचालित तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण (𝐒𝐞𝐜𝐨𝐧𝐝 𝐑𝐨𝐮𝐧𝐝) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 𝟎𝟒 जून से प्रारंभ हो रही है, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 𝟏𝟕 जून है।
(प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्हता 𝟏𝟎वीं उत्तीर्ण है।)
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 𝟗𝟑𝟒𝟎𝟑𝟑𝟔𝟓𝟐𝟖
24/05/2025
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सागर में 10वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रारम्भ
(12वीं/आईटीआई पास विद्यार्थियों का सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश)
सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सागर में दिनांक 30/04/2025 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुके है। प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01/06/2025 है। वर्तमान में महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पाँच संकायों में कोर्स संचालित हैं।
सभी संकायों-
1. आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिज़ाइन
2. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
3. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
4. फैशन टेक्नोलॉजी
5. मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट
में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त करने हेतु न्यूनतम अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी उत्तीर्ण होना है ।
प्रवेश हेतु मेरिट सूची 10वी के अंको के आधार पर तैयार की जाएगी।
महाविद्यालय में संचालित चार संकायों -
1. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
2. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
3. फैशन टेक्नोलॉजी
4. मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट
में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने की न्यूनतम अर्हता मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा कौशल विकाश एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी की गई नियम पुस्तिका में दर्शाये विषयों में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी उत्तीर्ण अथवा सम्बंधित ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई कोर्स पूर्ण होना अनिवार्य है । विद्यार्थी ऍम पी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक: https://dte.mponline.gov.in/portal/services/onlinecounselling/counshomepage/home.aspx
प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस प्रकार है -
रजिस्ट्रेशन के पश्चात चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। चॉइस फिलिंग लॉक करने के पश्चात मेरिट सूची जारी होगी एवं मेरिट सूची जारी होने के पश्चात आवंटन सूची जारी की जाएगी । विद्यार्थी को आवंटन पत्र एवं समस्त दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्था में उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराकर अपना प्रवेश सुनश्चित करना होगा ।
सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय , सागर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने और विभिन्न उद्योगों के लिए कुशल पेशेवरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है । अनुभवी संकाय और सुसज्जित प्रयोगशालाओं के साथ, महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग-प्रासंगिक कौशल के साथ सफल भविष्य हेतु सशक्त बनाना है ।
तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक के समक्ष करियर में आगे बढ़ने के कई विकल्प खुल जाते हैं। डिप्लोमा पूर्ण करने के पश्चात् डिप्लोमा धारक शासकीय सेवा अथवा निजी कंपनियों में उपयंत्री के पद के लिए चयनित हो सकता है । इसके अतिरिक्त यदि वह अपनी शिक्षा जारी रखना चाहता है तो डिप्लोमा धारक को लेटरल एंट्री के माध्यम से बीटेक (इंजीनियरिंग) में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने की पात्रता होगी ।
प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, उपलब्ध सीटें और आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया ऑनलाइन काउंसिलिंग की वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in/portal/services/onlinecounselling/counshomepage/home.aspx और कॉलेज की वेबसाइट https://www.srgpcsagar.in/home पर विज़िट करें अथवा संस्था के प्रवेश कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों या 9340336528 दूरभाष नंबर पर संपर्क करें । विद्यार्थियों हेतु सफल भविष्य बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है अतः सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय , सागर में प्रवेश हेतु अभी आवेदन करें । संस्था में विद्यार्थियों की पात्रता अनुसार शासन की सभी योजनाएँ एवं स्कालर्शिप उपलब्ध हैं ।
10/10/2024
सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) से तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु लिंक पुनः खुल चुकी हैं, जिस हेतु निम्न चार संकायों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक दिनांक 23/10/2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक छात्र छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पश्चात निम्न दिनांकों में से किसी भी एक दिनांक को महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं:
15/10/2024, 16/10/2024, 22/10/2024, 23/10/2024,
महाविद्यालय में निम्न संकायों (ब्रांचों) में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है
1. कंप्यूटर साइंस (योग्यता: कम से कम 10वी उत्तीर्ण)
2. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (योग्यता: कम से कम 10वी उत्तीर्ण)
3. फैशन टेक्नोलॉजी (योग्यता: कम से कम 10वी उत्तीर्ण)
4. मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (योग्यता: कम से कम 12वी उत्तीर्ण)
5. परंतु आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन (योग्यता: कम से कम 10 वी उत्तीर्ण) विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 17/10/2024 से 21/10/2024 तक तथा संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करने की तिथि 19/10/2024 से 21/10/2024 है।
विभागवार रिक्त सीटों की संख्या इस प्रकार है:
1. आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइनर - 15 सीट
2. कंप्यूटर साइंस -05 सीट (EWS)
3. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन - 37 सीट + 06 सीट (EWS)
4. फैशन टेक्नोलॉजी 37 सीट + 07 सीट (EWS)
5. मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट- 47 सीट + 07 सीट (EWS)
आई टी आई से दो वर्षीय कोर्स पूर्ण कर चुके छात्रों को लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष (त्रतीय सेमेस्टर) में सीधा प्रवेश दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: विभिन्न विभागों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रकार रजिस्ट्रेशन करें:
1. आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन में प्रवेश हेतु: डिप्लोमा प्रोग्राम>डिप्लोमा ऑफ आर्किटेक्चर >काउंसलिंग के लिए आवेदन करें
2. कंप्यूटर साइंस में प्रवेश हेतु: डिप्लोमा प्रोग्राम> इंजीनियरिंग डिप्लोमा>काउंसलिंग के लिए आवेदन करें।
3. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में प्रवेश हेतु: डिप्लोमा प्रोग्राम>इंजीनियरिंग डिप्लोमा >काउंसलिंग के लिए आवेदन करें
4. फैशन टेक्नोलॉजी में प्रवेश हेतु: डिप्लोमा प्रोग्राम>इंजीनियरिंग डिप्लोमा >काउंसलिंग के लिए आवेदन करें
5. मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु: डिप्लोमा प्रोग्राम>डिप्लोमा एम. ओ. एम., बी. सी. सी., फिल्म टेक एंड प्रोड.>काउंसलिंग के लिए आवेदन करें
6. आई टी आई से डिप्लोमा में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वीतीय वर्ष में प्रवेश हेतु: लेटरल एंट्री (आई टी आई से डिप्लोमा)>काउंसलिंग के लिए आवेदन करें
प्रवेश से संबंधित जानकारी हेतु संपर्क करें : 9340336528, 8770836393
09/10/2024
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Poddar Colony
Sagar
470001
Opening Hours
| Monday | 10:30am - 5pm |
| Tuesday | 10:30am - 5pm |
| Wednesday | 10:30am - 5pm |
| Thursday | 10:30am - 5pm |
| Friday | 10:30am - 5pm |
| Saturday | 10:30am - 5pm |