Sfi Rohtak
18/03/2026
आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंदर एस.एफ.आई. एमडीयू यूनिट ने शहीद राजगुरु,सुखदेव,भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रदर्शनी व बुक स्टाल लगायी।
पहले दिन साहित्यिक बुक स्टॉल व पोस्टर प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीयू नॉन टीचिंग के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह कटारिया ने स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी लोन में बुक स्टॉल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को जानते हुए उनके कदमों पर चलते हुए ही छात्र और युवा कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह और उनके साथियों को नई पीढ़ी के युवा भूलने लगे हैं लेकिन उनकी विरासत को भूलाया नहीं जा सकता। इसके लिए एस.एफ.आई. अपनी स्थापना दिवस से ही उनके विचारों पर चलकर छात्र और समाज हित में कार्य करता है।
एस.एफ.आई. जिला सचिव रोहतक अमित पिलाना ने कहा कि आज वर्तमान दौर में पहले से कहीं ज्यादा शहीद भगत सिंह के विचारों की जरूरत छात्र और नौजवानों को है उनके रास्ते पर चलते हुए छात्र और नौजवान देश के अच्छे नागरिक बन सकते हैं।
एमडीयू यूनिट के सचिव उज्जवल व यूनिट प्रेसिडेंट शुभम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उज्ज्वल ने कहा की आज बुक स्टॉल पर हजारों छात्रों ने विजिट किया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीद साथियों का साहित्य खरीदा जो की दिखता है आज डिजिटल युग में भी जो छात्र युवा देश की क्रांतिकारी साहित्य को लेकर रूचि रखते हैं। उज्ज्वल ने कहा आगे भी हमारी यूनिट ऐसे-ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अंदर करती रहेगी।यूनिट प्रेसिडेंट शुभम ने कहा कि हमारा छात्र संगठन हमेशा शहीदों की विरासत को अपनाकर चलने वाला है हम आगे भी ऐसे ही देश के महान क्रांतिकारी और विभूतियों के दिवस को कैंपस में मनाएंगे। आज बुक स्टॉल और पोस्टर प्रदर्शनी के दौरान लक्ष्य,नीलम,रविंद्र,रोहित,राज,शुभम,हर्ष,पायल,दृष्टि, भारत,विक्रम,नीरज,रवि,अनिल,बिजेंदर तथा अमित पिलाना मौजूद रहे।
एस.एफ.आई.
एम.डी.यू. यूनिट
02/03/2026
प्रैस विज्ञप्ति
28/02/2026
क्रांतिकारी बधाई..
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
MDU Rohtak
Rohtak