Rohan
29/01/2026
भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा माननीया उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष माननीय श्री एंटोनियो कोस्टा जी और यूरोपीय संघ और भारत के प्रतिनिधिमंडल के सभी आदरणीय सदस्यों के बीच मुक्त व्यापार समझौते समेत अनेक मुद्दों पर समझौते हुए और अन्य अनेक मुद्दों पर सहमति बनी , इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं । भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी ने और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा सुश्री उर्सुला वोन डेर लियेन जी ने और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष माननीय श्री एंटोनियो कोस्टा जी ने बातचीत और समझौतो के बारे में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी , इसके लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद और उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं । भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते से सभी को बहुत ही ज्यादा और दूरगामी लाभ होंगे । इससे जहां सभी देशों की आर्थिक प्रगति होगी , रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सांस्कृतिक और वैज्ञानिक स्तर पर भी भागीदारी बढ़ेगी । इससे यूरोपीय देशों को भारत का बड़ा बाजार मिलेगा और भारत की सभी क्षेत्रों की प्रतिभाओं का लाभ भी मिलेगा । भारत की भी अनेक वस्तुओं के लिए बाजार बढ़ेगा और इससे अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी से विकास संभव होगा और देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलेगा । मैं भारत और यूरोपीय संघ के सभी देशों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । भारत और यूरोपीय संघ के सभी देशों की दोस्ती सदैव बनी रहे ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi Road, Moradabad Bypass
Road Area