Setu Foundation

Setu Foundation

Share

23/08/2025

At Gyan Setu Pathshala - The Buds Academy, educational wing of SETU FOUNDATION, we firmly believe that learning becomes more engaging and effective when it is imparted through artistic and creative methods. Our daily classes are packed with curriculum-based activities, which are essential to complete the syllabus. However, Saturdays are reserved for a different approach, where we strive to provide an environment rich in experimental and artistic activities.
Through this approach, we offer children the opportunity to develop their creativity and imagination, enabling them to express their skills in new and innovative ways.

Photos from Setu Foundation's post 12/06/2025

प्रभु इच्छा और आप सभी के सहयोग से ज्ञान सेतु पाठशाला- द बड्स अकादमी मनसादेवी ऋषिकेश टीन शेड से अप्रैल माह यानि नये सत्र में अपनी नई ईमारत में स्थानांत्रित हो चूका है, बच्चे अपनी नई कक्षाओं से बहुत प्रसन्न है. इसके लिए आप सभी सहयोगियों का आभार. ऊपर की कक्षाओं का कार्य अभी निर्माणाधीन है. हम आपसे पुनः सहयोग की आशा करते हैं आपका छोटा सा सहयोग भी हमारे बहुत काम का है, इसलिए संकोच ना करें और सहयोग के लिए आगे आये. क्यूंकि बूँद बूँद से ही सागर बनता है. ये बनी हुई ईमारत इस बात का प्रमाण है.

Photos from Setu Foundation's post 06/11/2024

प्रिय दानदाताओ और सहयोगी साथीगण,
बडस अकादमी और सेतु फाउंडेशन की ओर से हम आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने स्कूल भवन के बाहर के मार्ग पर मिट्टी भराई और लेवलिंग कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान और श्रमदान दिया है। मुख्यतः माननीय पार्षद महोदय श्री विजेंद्र मोघा जी एवं कांटेक्टर श्री गजेंद्र नेगी जी जिन्होंने मुख्यरूप से निर्माण स्थान का दौरा कर इस कार्य की आवश्यकता को महसूस किया एवं इसे संपूर्ण करने में अपना योगदान दिया। साथ ही श्री दीपक, श्री सुहेल, श्री राम शरण, श्री जगदीश यादव एवं अन्य स्वयंसेवकों जिन्होंने श्रम दान कर इस कार्य को संपूर्ण करने में अपनी सहभागिता प्रदान की। आपके इस निःस्वार्थ सहयोग से बच्चों को एक सुरक्षित और सुगम वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
हम आगे भी आपसे इसी प्रकार का सहयोग और समर्थन की आशा रखते हैं, ताकि इस स्कूल भवन निर्माण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। हमारे इस स्कूल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्यक्रम में और भी कई चरण हैं, जिनमें अपनी क्षमतानुसार समय-समय पर योगदान देने हेतु हम आपसे निवेदन करते हैं। आपसे अनुरोध है कि आप स्वयं आगे आकर इस नेक कार्य में अपनी क्षमतानुसार सहभागी बनें और अपने मित्रों एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि इन बच्चों को एक समर्पित और सुरक्षित शैक्षिक स्थान मिल सके, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बने।
आपका सहयोग बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कम संसाधनों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए एक सशक्त और सुरक्षित भविष्य का निर्माण हो सके। आपके अंशदान और श्रमदान से यह सपना सच हो सकता है। आइए, मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर बच्चा अपनी पढ़ाई के लिए एक समर्पित और सशक्त वातावरण प्राप्त कर सके।

आपके सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद।

सादर,
बडस अकादमी एवं सेतु फाउंडेशन
कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु या अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें 👇
09412349374 एवं 09411192383
https://setufoundationindia.org/gyan-setu-the-buds-academy/
e-mail :- [email protected]

कृपया आपसे निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने मित्रों एवं अन्य जानकारों संग साझा कर अधिक से अधिक लोगों तक हमारा निवेदन पहुँचाने में हमारा सहयोग करें.

Want your business to be the top-listed Furniture Store in Rishikesh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Rishikesh