Talk About Relevant
काला पीर कोथ मठ गद्दी पर हुआ तख्तापलट 😳! महंत शुक्राईनाथ ने दिया त्यागपत्र
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने CET के मुद्दे पर सदन में बताया कि पहले नौकरी के लिए लंबी चयन प्रक्रिया होती थी। सरकार ने जल्द भर्ती करने के लिए एक पॉलिसी बनाई और ग्रुप डी के सभी पदों का एक बड़ा काडर बनाया। भविष्य में ग्रुप डी के कर्मचारी अपनी वरिष्ठता के हिसाब से विभाग भी बदल सकेंगे। श्री मनोहर लाल ने बताया कि ग्रुप सी की भर्तियों के लिए भी बहुत से कदम उठाए हैं। ग्रुप सी के 35000 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में 11 लाख 22 हजार अभ्यर्थियों ने CET का एग्जाम दिया, जिसमें से 359000 ने क्वालीफाई किया। कुल 501 अलग-अलग पोस्ट के लिए यह भर्ती निकाली गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जैसी भर्तियों के अलग-अलग 64 ग्रुप बनाए गए हैं। सभी 64 ग्रुप के अलग-अलग पेपर होंगे। 56 और 57 नंबर कैटेगरी में सबसे ज्यादा आवेदन थे इसीलिए इनका पेपर पहले लिया गया। परीक्षा के लिए 4 गुना क्वालीफाई किए हुए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले के विज्ञापन में अप्लाई किया है और अगर उनका विज्ञापन सीईटी की वजह से वापिस हुआ तो उनको आयु में छूट दी गई है। जो लोग स्पेशल कैटेगेरी (जिनकी भर्ती वापस ली गई) से थे उनको भी 52 साल की आयु तक की छूट दी गई।
04/10/2021
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Address
Mahendergarh
Rewari