Ajay Mishra - Baba

Ajay Mishra - Baba

Share

Photos from Ajay Mishra - Baba's post 11/06/2026

आज मिहिर सेन तरणताल का निरीक्षण कर चेंजिंग रूम, फिल्टर प्लांट, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

नगर निगम द्वारा शहरवासियों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मिहिर सेन तरणताल को पुनः आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। यह सुविधा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

तरणताल में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक सत्र में प्रशिक्षित लाइफगार्ड एवं तैराकी कोच की व्यवस्था की गई है। साथ ही महिलाओं के लिए समय निर्धारित किया गया है तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
Nagar Palika Nigam Rewa
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Rewa
Swachh Bharat Mission, India

Photos from Jitu Patwari's post 09/06/2026
08/06/2026

23 वर्षों तक कई कार्य हुए, लेकिन शहर को संवारने वाले कर्मियों को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

रीवा में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है, जहाँ नगर निगम के कर्मचारी अब केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सम्मान के साथ विकास यात्रा के सहभागी हैं।

सम्मान सबका, विकास सबका।
रीवा बदल रहा है।
Nagar Palika Nigam Rewa Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa Swachh Bharat Mission, India PMO India Dr Mohan Yadav

Photos from Ajay Mishra - Baba's post 07/06/2026

आज द वंडर पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों से संवाद कर उनके खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि नेतृत्व, समर्पण और संघर्ष की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा सह-संचालक राजेश मिश्रा, मोहनलाल सुक्ला, कुलदीप मिश्रा एवं राजू बर्मा की उपस्थित रहे।।
Nagar Palika Nigam Rewa Jansampark Madhya Pradesh
PRO Rewa Khelo India World Taekwondo

Photos from Ajay Mishra - Baba's post 06/06/2026

आज रीवा के करहिया नंबर 1 में आयोजित सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञान का स्रोत है।

इस आयोजन के सफल संचालन हेतु समस्त आयोजक मंडल एवं श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Rewa