Ds News
26/08/2024
नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आपको और आपके पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा। आप लोगों पर बनी रहे
राधे राधे.
30/07/2024
Rewa News: वाराणसी से रीवा व खजुराहो के लिए चलाई जाएंगी वातानुकूलित ई-बसें, दोनों ओर के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तरप्रदेश परिवहन की ई-बसों के जरिये दोनों तरफ से यात्रियों को मिलेगी सुगम सुविधा
उत्तरप्रदेश परिवहन के द्वारा रीवा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है। दरअसल विश्वप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन क्षेत्र वाराणसी से प्रदेश के रीवा व खजुराहो के लिए नई ई बस चलाने का फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर यह व्यवस्था की जाएगी। यहां से मध्य प्रदेश के रीवा, खजुराहो और बिहार के लिए पटना और गया रूट चिह्नित किया गया। इन सभी शहरों के लिए वातानुकूलित ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र अब अंतरराज्यीय ई-बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। मुख्यालय स्तर से मांगे गए प्रस्ताव के तहत एमपी के रीवा, खजुराहो और बिहार के पटना और गया रूट के लिए ई-बसों का प्रस्ताव भेजा गया है। अच्छी बात यह है कि इन दोनों राज्यों के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट की आवश्यकता भी नहीं है। ई-बसों के जरिये दोनों तरफ से यात्रियों को सुगम सुविधा मिलेगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में 120 ई-बसें जुड़ रही हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 450 किमी का सफर तय कर सकती हैं। इसी के तहत अंतर्राज्यीय ई-बसों के संचालन के लिए मुख्यालय से रूट का प्रस्ताव मांगा गया था। जिसके आधार पर वाराणसी से एमपी के रीवा, खजुराहो और बिहार के लिए पटना और गया रूट चिह्नित किया गया।
बता दें कि मध्य प्रदेश के रीवा की दूरी वाराणसी से लगभग 223 किमी है। वाराणसी से चुनार, लालगंज, हनुमना होते हुए ई-बस रीवा जाएगी। इसके अलावा खजुराहो का भी रूट तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि वाराणसी से रीवा व खजुराहो तक बसों के संचालन से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी।
indiat our
Ram Mandir: दिल्ली में हर मंदिर अयोध्या का बनेगा साक्षी, 51 हजार दीपों की माला के साथ भव्य आयोजन की तैयारी[09/01, 08:23] Suman Singh: दिल्ली के सभी मंदिरों और बड़े-बड़े ग्राउंड में अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को दिखाने की जमकर तैयारी चल रही है। मंदिर प्रांगण के साथ ही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दशहरा ग्राउंड में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
दिल्ली का हर मंदिर अयोध्या मैसेज के साथ राम भक्तों को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को स्थानीय मंदिरों बुलाया जा रहा है। मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप और बल्क मैसेज से संदेश भेजा जा रहा है कि अयोध्या कार्यक्रम को सपरिवार मंदिर में ही देखे, घरों में बैठकर नहीं। अपने नजदीकी मंदिर को अयोध्या मानकर सामूहिक दर्शन करें। मैसेज में इसे ऋषि मनीषियों का आदेश बताया गया है। इसमें अपील है कि सभी पूरे परिवार के साथ ऋषि मनीषियों का आदेश माने और मंदिर पहुंचे। मोबाइल पर यह भी संदेश पहुंच रहा है कि 22 जनवरी का दिन न ऑफिस, न व्यापार, केवल प्रभु श्री राम के लिए है।
12/11/2023
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rewa
486001