Rewa Breaking News Wala

Rewa Breaking News Wala

Share

27/05/2026

#मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री के काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई है। इसके साथ ही डॉ. मोहन यादव देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने आधिकारिक काफिले में कार शामिल करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने वाली इस नई इलेक्ट्रिक कार में सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से खास बदलाव किए जा रहे हैं। ड्राइवर्स को भी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सीएम इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आ सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री के काफिले को 13 गाड़ियों से घटाकर 8 गाड़ियों तक सीमित किया गया है।

सीएम के लिए खरीदी गई महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार हाईटेक फीचर्स से लैस है। यह कार एक बार चार्ज होने पर 650 किलोमीटर तक चल सकती है और सिर्फ 20 मिनट में फास्ट चार्ज भी हो जाती है। इधर, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। इसे मध्यप्रदेश में ग्रीन एनर्जी और ईवी कल्चर को बढ़ावा देने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

27/05/2026

#मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार एक बार फिर बड़ा #कर्ज लेने जा रही है। सरकार मई के आखिरी सप्ताह में भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए 2,800 करोड़ रुपए का नया ऋण उठाने की तैयारी में है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक लिया गया कुल कर्ज बढ़कर 9,200 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

सरकार यह कर्ज मध्यप्रदेश राज्य विकास ऋण के तहत बॉन्ड जारी कर ले रही है। वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, इसमें 1,600 करोड़ रुपए की पहली किस्त पर 7.64 प्रतिशत और 1,200 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त पर 7.83 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

खास बात यह है कि इस बार सरकार ने अप्रैल महीने से ही कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जबकि पहले आमतौर पर मई से उधारी ली जाती थी। इसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज को मुद्दा बना रहा है।

दोनों ऋणों का भुगतान सरकार हर साल अप्रैल और अक्टूबर में छःमाही किस्तों के जरिए करेगी। बढ़ते कर्ज को लेकर अब प्रदेश में राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।

26/05/2026

#भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर!

CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था से जुड़े नगरीय निकाय, पंचायत, PHE, जल निगम सहित सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां अगले एक महीने के लिए रद्द कर दी गई हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाकर रोज मॉनिटरिंग करने, टैंकर व्यवस्था पर सख्त नजर रखने और जल संकट वाले क्षेत्रों में तुरंत पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बोरवेल खनन के लिए 1500 करोड़ और पंचायतों को संधारण कार्य हेतु 55 करोड़ रुपए जारी किए हैं। CM हेल्पलाइन और जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ अब हर जिले में पेयजल व्यवस्था पर युद्धस्तर पर काम होगा।

25/05/2026

#भोपाल: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं, जबकि उनके वकील ने इन आरोपों को गलत बताया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

उधर, ट्विशा केस की जांच अब CBI को सौंप दी गई है। दिल्ली से CBI की टीम भोपाल रवाना हो चुकी है और स्थानीय पुलिस से केस का हैंडओवर लिया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।

भोपाल पुलिस ट्विशा के पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य सबूतों की जांच में जुटी है। वहीं दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

23/05/2026

#सोशलमीडिया पर अचानक सनसनी बनकर उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

#अभिजीत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि का पेज हैक कर लिया गया है, उनका निजी Instagram अकाउंट भी एक्सेस से बाहर हो गया है, X अकाउंट रोक दिया गया और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय से अकाउंट हैक करने की कोशिशें लगातार चल रही थीं।

बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी रहे अभिजीत दीपके ने करीब एक हफ्ते पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू किया था। बेहद कम समय में इस प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और Instagram पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई। गुरुवार को CJP का X अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद ‘Cockroach Is Back’ नाम से नया हैंडल बनाया गया। कुछ ही घंटों में इस नए अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स जुड़ गए।

अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी टीम इस पूरे मामले को कानूनी तौर पर आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसी बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के ट्रेडमार्क को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, इस नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। फिलहाल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rewa District
Rewa
486001