acntimes.com

acntimes.com

Share

ACNTIMES भारत का हिन्दी न्यूज पोर्टल है जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला द्वारा किया जाता है। खबरें पढ़ने के लिए आप www.acntimes.com पर विजिट करें। #ACNTIMES ( www.acntimes.com ) एक स्वतंत्र न्यूज पोर्टल / वेबसाइट है जो नवंबर 2020 से सक्रिय है। यह भारत सरकार के एमएसएमई विभाग में पंजीबद्ध होकर इसमें शासन, प्रशासन, खेल, शिक्षा, राजनीति, रेलवे, देश, विदेश, ज्योतिष, धर्म, संस्कृति, आध्यात

21/05/2026

With D.P.Jewellers – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

07/05/2026
26/04/2026

2.97 करोड़ रुपए से बनेगा अत्याधुनिक फायर स्टेशन, मंत्री काश्यप बोले- यह बदलते रतलाम की नई पहचान

रतलाम । शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच अब अग्निशमन सेवाओं को भी आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पलसोड़ा में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मंत्री काश्यप ने इसे “बदलते रतलाम की तस्वीर” बताते हुए शहर को महानगर की दिशा में बढ़ता कदम बताया।

रतलाम में अग्नि सुरक्षा को नई मजबूती मिलने जा रही है। ग्राम पलसोड़ा में 2.97 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि रतलाम अब महानगर बनने की दहलीज पर है और ऐसे बुनियादी ढांचे शहर की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा रतलाम बनाना है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो और बाहर से आने वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

0 अग्निशमन वाहनों के लिए होगी आधुनिक पार्किंंग

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि करीब 2.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह फायर स्टेशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके लिए शासन द्वारा ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग, सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीसी एप्रोच रोड और ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

आपातकालीन क्षमता बढ़ेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस परियोजना से अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शहर में लंबे समय से आधुनिक फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह परियोजना नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया। संचालन एमआईसी सदस्य ने किया। आभार एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया ने माना।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ratlam?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


39, Sr. MIG, Gangasagar Colony
Ratlam
457001