APNI RANCHI
पूर्ववर्ती बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से सन 1992 जनवरी 26 को संडे न्यूज़पेपर अपनी रांची का प्रकाशन शुरू हुआ था जो अनवरत जारी है।देखते ही देखते दो दशक से ज्यादा का समय गुजर गया। राजधानी रांची अब तो अख़बारों की मंडी में बदल गया है.इस दौरान हमारी पहचान पूरी तरह मिटी तो नहीं है लेकिन संघर्ष जरुर बढ़ गया है। हम अपनी पहचान के लिए तो लड़ ही रहें हैं वरन अन्य जरूरतों के लि
संयुक्त राष्ट्र दिवस
सरकारी भवनों के ऊपर संयुक्त राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा
संयुक्त राष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर को उन सभी सरकारी भवनों के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र ध्वज भी फहराया जाएगा जिन भवनों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। संयुक्त राष्ट्र भारतीय राष्ट्र ध्वज के किसी भी ओर फहराया जा सकता है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज सामने से दिखाई देने वाली दिशा के बिलकुल दाहिनी ओर फहराया जाता है अर्थात् ध्वजों की मास्ट फलाइंग के सामने किसी पर्यवेक्षक के बिलकुल बायीं ओर फहराया जाता है।
भारत के सभी दूतावासों/उच्च आयोगों को सूचित करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति भवन, संसद भवन, उच्चतम न्यायालय भवनों पर संयुक्त राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया जाता है।
20/10/2015
सीएम ने दिए दिवंगत पत्रकार की
विधवा को पांच लाख रूपये
जमशेदपुर:मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां दिवंगत पत्रकार ध्रुव नारायण सिंह नीरज की विधवा श्रीमती रानी देवी को पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव नारायण सिंह नीरज का आकस्मिक निधन 29 मार्च 2015 को हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारवालों के आर्थिक सहायता के रुप में पाॅच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की थी। यह राशि सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, झारखण्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के तहत प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि जो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कार्य को करते हैं उनकी समाज में एक अलग पहचान होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं थे उन्होंने हमेशा अपनी लेखनी से समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने वहां उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का स्तम्भ है जो हमें लगातार अपने लेखनी से सूचना देने का काम तो करता ही है साथ ही एक मार्गदर्शक के रूप में राज्य के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने उनके पुत्र अभिषेक को को कहा कि माॅ सरस्वती आपके लेखनी में इतनी शक्ति दें ताकि अपने पिता के अधूरे सपनों को आप पूरा कर सकें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rospa Tower, Main Road Ranchi(jharkhand)
Ranchi
834001