Alok Kumar

Alok Kumar

Share

Youth Congress General Secretary, Garhwa
Indian National Congress ✋
Dedicated to public service, youth leadership,
and the protection of the Constitution & democracy 🇮🇳

10/02/2026
24/01/2026

🌸 महिला एवं बाल विकास से जुड़ी राज्य योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम 🌸
आज अनुमंडल बंशीधर नगर में महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान निम्न प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई—
✅ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना –
18 से 49 वर्ष की राज्य निवासी, राशन कार्डधारी पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता।
✅ सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना –
बालिकाओं की शिक्षा, स्कूल ड्रॉपआउट रोकथाम एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु कक्षा 8 से 12 तक कुल ₹20,000 तथा 18–19 वर्ष की किशोरियों को एकमुश्त ₹20,000 की सहायता।
✅ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना –
अन्त्योदय अन्न योजना कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष पूर्ण करने वाली कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता।
✅ सामाजिक कुरीति निवारण योजना –
सामूहिक विवाह एवं सामूहिक अंत्येष्टि आयोजन हेतु आयोजनकर्ता को प्रति जोड़ा/प्रति शव आर्थिक सहायता।
✅ दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना –
कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति सहायता।
साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं—
🔹 वन स्टॉप सेंटर
🔹 शक्ति सदन
🔹 सखी निवास
🔹 पालना
🔹 महिला हेल्पलाइन
🔹 नारी अदालत
🔹 PMMVY
🔹 बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ
पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक श्री अनंत प्रताप देव जी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी जी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया बहनें एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस जनहितकारी कार्यक्रम में मुझे भी सहभागिता का अवसर मिला, जो मेरे लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से महिलाओं, किशोरियों एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ranchi
Ranchi
822114