Chiranjeevee Concept School Ranchi
09/07/2021
चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं धरती फाउंडेशन के सम्मिलित प्रयास से दिनांक 09/07/ 2021 को वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिरंजीवी स्कूल ने प्रकृति और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए 200 पौधे लगाए, जिसमें 100 नीम तथा 100 पीपल वृक्ष के पौधे शामिल थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री ओंकार नाथ जी आमंत्रित थे। साथ ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के कार्यवाहक कुलपति प्रो० आर. के. डे गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद थे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के डेप्युटी रजिस्ट्रार लेफ़्टिनेंट कमांडर उज्जवल कुमार ने भी इस अवसर पर अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने वृक्ष की महत्ता बताते हुए वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा होचर ग्राम में कई पौधे लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल परिसर में कल्पतरु जैसे दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष के पौधरोपण के साथ हुआ।
ज्ञात हो कि चिरंजीवी स्कूल पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को पूरा करने हेतु प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के साथ- साथ उन पौधों की सुरक्षा तथा संवर्धन भी करता है।
इस वर्ष चिरंजीवी स्कूल ने धरती फाउंडेशन के सहयोग से पौधरोपण किया जिनकी तीन वर्ष की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी धरती फाउंडेशन ने ली है।
कार्यक्रम फाउंडेशन के प्रेसिडेंट श्री निशांत भारद्वाज और चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ० माया कुमार
की सक्रिय भूमिका रही। वृक्षारोपण के पश्चात सभी अतिथियों तथा उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की शपथ ली।
इस अवसर पर चिरंजीवी पब्लिक स्कूल की हेड मिस्ट्रेस डॉ ० अर्चना सिन्हा तथा चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल की हेड मिस्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी समेत विद्यालय की कुछ शिक्षिकाएँ भी उपस्थित थीं।
16/10/2020
08/05/2020
Chapter-The Earth in the solar system (By Mrs.Archana Ma'am) How earth existence
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Hocher, Beside Budhha Mission School, Murum Road, Kanke
Ranchi
834006
Opening Hours
| Monday | 9am - 3pm |
| Tuesday | 9am - 3pm |
| Wednesday | 9am - 3pm |
| Thursday | 9am - 3pm |
| Friday | 9am - 3pm |
| Saturday | 9am - 3pm |