The Ranchi Clips
01/06/2026
उम्र महज़ 15 साल, लेकिन उपलब्धियां किसी दिग्गज खिलाड़ी से कम नहीं!
-सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ (ऑरेंज कैप)
-सीज़न के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर
-सीज़न के सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी
-सीज़न में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
-सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP)
IPL 2026 में पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम कर वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दे दिया है। उनकी निडर बल्लेबाज़ी, विस्फोटक अंदाज़ और लगातार शानदार प्रदर्शन ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।
15 साल के वैभव के लिए यह सिर्फ एक सफल सीज़न नहीं, बल्कि एक असाधारण करियर की शानदार शुरुआत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वैभव सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है, क्योंकि उसके आसमान में वैभव जैसा सूरज उग चुका है।
30/05/2026
रांची के एक फ्लैट से 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 50 बैंक पासबुक - 26 डेबिट कार्ड बरामद, पहचान पत्र बनाकर फर्जी एकाउन्ट खोला जाता था
गोंदा थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक, धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ अपराधी जमा हुए हैं तथा साईबर ठगी से संबंधित अपराध कर रहे हैं । उक्त अपार्टमेंट में विधिवत छापामारी करने पर फ्लैट के अंदर कुल 05 लोगों को उपस्थित पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त पाँचों लोगों के पास से कई आपत्तिजनक समान बरामद हुए। पुछताछ करने पर बताया गया कि उक्त लोगों के द्वारा अन्य लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउन्ट खोलकर साईबर अपराध किया जाता है। सभी सामानों को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया l
जप्त समानो की सुची
1. विभिन्न बैंको के अलग-अलग नाम से कुल 50 पासबुक,
2. विभिन्न बैंको के कुल 26 डेविट कार्ड,
3. विभिन्न बैंको के अलग- अलग नाम से कुल 08 चेक बुक,
4. कुल 13 मोबाईल फोन जिसमें 08 का लॉक खुले होने के कारण IMEI No. नोट किया गया जवकि 03 मोबाईल स्क्रीनलॉक, 01 मोबाईल स्वीच ऑफ तथा 01 मोबाईल का पीन द्वारा स्क्रीन लॉक
5. 03 आधार कार्ड
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Pundag
Ranchi
834004