The Rampur Digital
📢 हर खबर सच के साथ | दुनिया की सच्ची तस्वीर
सूचना और न्यूज़ नेटवर्क —
जनता की बात, ज़मीन से जुड़ी सच्चाई।
🎙️ One-to-One Political Interviews | Ground Reports | जनहित की आवाज़
📩 Marketing/Ads: "The District Rampur is located between Longitude 78-0-54 & 69-0-28 East and Latitude 28-25 & 29-10 North. Km falls in Moradabad Division of Uttar Pradesh State. It is surrounded by District Udham Singh Nagar
12/06/2026
09/06/2026
#विकास भवन सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम
#केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन लाल सैनी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रहे। कार्यक्रम में गुलाब चंद, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह उपस्थित रहीं।
#कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री मोहन लाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा इन योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
#इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चंद ने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर प्रकाश डाला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. (श्रीमती) दीपा सिंह ने स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी।
#कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Rampur
244901