POSITIVE THINKING CAMPAIGN GROUP

POSITIVE THINKING CAMPAIGN GROUP

Share

वीर तुम बढ़े चलो!
धीर, तुम बढ़े चलो!

सामने पहाड़ हो,
सिंह की दहाड़ हो,
तुम निडर, हटो नहीं,
तुम निडर, डटो वहीं।

वीर तुम बढ़े चलो!
धीर, तुम बढ़े चलो...

“मेरी आँखों में भी अंकित, समर्पण की ॠचाएं थी,
उन्हें कुछ अर्थ मिल जाता जो तुमने पढ़ लिया होता.!”

*एक धारा सदैव गतिमान, जो इसमें घुल जाएं, वो
अस्तित्व का हिस्सा बनकर साथ बहते रहेंगे।

*पावन पुण्य प्रभात की वेला
नव-रश्मियों का आगाज़ जीवन,
करता

09/03/2022

कोशिशों में कोई कमी ना रखना,
हारो तो कोई अफ़सोस ना रहे,
खोने का ग़म उसे भी सताये,
भले ही मंजिल ना साथ रहे....

08/03/2022

(अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष)

एक स्त्री डरी हुई थी
एक स्त्री डरा रही थी
एक भाग रही थी
एक भगा रही थी
एक कमाकर
एक बचाकर
घर चला रही थी
एक ने काढ़ रखा था लंबा घूंघट
एक अपनी बोली लगा रही थी
एक लिख रही थी
एक उसे पढ़ रही थी
दूर खड़ी एक स्त्री किसी दूसरी की कहानी सुना रही थी
इधर एक स्त्री खुद खबर बनी अखबार बिकवा रही थी
एक फूलों सजे मंच पर चढ़ी थी
दूसरी जमीन पर बैठी उसे देखकर ताली बजा रही थी
एक लंबी चुप्पी तानकर सो चुकी थी
दूसरी अभी रोकर उठी थी
एक सदियों पहले ही मर चुकी थी
एक अचानक से नई उगी थी
एक ने पहन लिया था सन्नाटा
एक आंदोलन चला रही थी,
इनमें से किसी को नहीं पता
सब की सब अपने
स्त्री होने की कीमत चुका रही थी !

08/03/2022

गुर्जरी मां पन्ना धाय जी की जयंती पर उनका शत-शत वंदन। मेवाड़ के गौरव की रक्षा के लिए अपने पुत्र चंदन का बलिदान देने में वे क्षणिक भी नहीं झिझकीं और महाराणा उदय सिंह जी को बचा लिया व उनके वारिस महाराणा प्रताप का जन्म हुआ मेवाड़ का लोहा सम्पूर्ण विश्व को मनवाने में अथक प्रयास रहा, गुर्जरी माँ पन्ना धाय उनका यह त्याग और समर्पण इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहते हुए सभी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र का नमन 🙏

#पन्नाधाय

08/03/2022

नारी जद जौहर करे, नर देवड़ सिर होड़।
मरणो अठे मसखरी, यो मेवाड़ी चित्तौड़।।

राजस्थान के सिरमौर चित्तौड़गढ़ के दूसरे जौहर के स्मृति दिवस पर पवित्रता, वीरता, शौर्य तथा राजपूताना स्वाभिमानी की प्रतीक माँ रानी कर्णावती एवं 13000 तैरह हजार वीरांगनाओं को कोटि-कोटि वन्दन, चित्तौड़ का जौहर अमर रहे।। 🙏

08/03/2022

Beginning on march 8th
(international Women's Day)

I CAN'T THINK OF ANY BETTER REPRESENTATION OF BEAUTY THAN SOMEONE WHO IS UNAFRAID TO BE HERSELF.

06/03/2022

मेरे फेसबुक पेज पर या मेरे निजी अकाउंट पर हरियाणा स्टेट से कोई भी भाई-बहन लोग जुड़ा हो तो आप भी पढ़ें पूरा समाचार एवं और भी किसी हरयाणवी को ये समाचार साझा कर सकते है। 👉

हरियाणा के जो भाई लोग SC और सामान्य वर्ग श्रेणी में आते है साथ ही उन्होंने वर्ष 2020 - 21 की खेल गतिविधियों में भाग लिया हो उनकी उपलब्धियां 1 अप्रेल 2020 से 31 मार्च 2021 की बीच होनी चाहिए इसके अंतर्गत उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किया हो वो खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए अपना आवेदन कर सकते है आप अपना आवेदन भरकर 11 मार्च 2022 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते है, नोट - आवेदन फॉर्म विभाग की सलंग्न वेबसाईट 👉hariyanasports.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सम्पूर्ण वांछित दस्तावेजों के सहित दोहरी प्रति में 11 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए ये समाचार पढ़ सकते है। आभार धन्यवाद, राम राम भाई 🙏

आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज -:

1.खिलाड़ी का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
2.आय प्रमाण-पत्र
3.डोमोसाइल
4.परिवार पहचान पत्र
5.बैंक पासबुक की प्रति।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Rajsamand?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Rajsamand
313324

Opening Hours

9am - 5pm