PRO Rajgarh
22/05/2026
गंगा दशहरा पर जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजगढ़ 22 मई, 2026
मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत आगामी 25 मई, 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर राजगढ़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में एक साथ व्यापक जनभागीदारी के साथ श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय क्षेत्र में प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में तालाबों, बावड़ियों, कुओं, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।
साथ ही श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी कार्य कराए जाएं तथा सायंकाल दीपदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में ऐसे कार्य चयनित किए जाएं जो जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण बन सकें।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं तथा आयोजित गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो शासन को निर्धारित माध्यम से प्रेषित किए जाएं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और “जल गंगा संवर्धन अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे 25 मई को आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और जल संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाएं।।
Jansampark Madhya Pradesh
21/05/2026
उपार्जन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा सख्त
पेंडिंग ट्रक चालानों एवं सत्यापन में देरी पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
राजगढ़ 21 मई, 2026
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भानपुरा सोसायटी में 17 ट्रक चालान लंबित पाए जाने तथा जिले की 13 सोसायटियों में ट्रक चालान पेंडिंग होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित चालानों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन एवं परिवहन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में भगवाज सोसायटी का सत्यापन नहीं किए जाने पर जीएम सीसीबी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा भाटखेड़ा सोसायटी का सत्यापन लंबित पाए जाने पर जेएसओ खिलचीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिला विपणन अधिकारी के लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने एवं बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु संभागायुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में ब्यावरा स्थित यादव वेयरहाउस में गेहूं खराब होने की सूचना पर भी कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कड़
उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा मामले की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठित किया। जांच दल में उपसंचालक कृषि, जिला खाद्य अधिकारी एवं वेयरहाउस प्रबंधक को शामिल किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि जांच दल एक दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। साथ ही संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु एमडी को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जन कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा परिवहन एवं भंडारण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ब्रांच मैनेजर वेयर हाउस कार्पोरेशन ब्यावरा श्री संजय दांगी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
कलेक्ट्रेट राजगढ़
Rajgarh
486448