UTV

UTV

Share

30/04/2026
UNITED TODAY 29/04/2026

UNITED TODAY 4 likes. "रायबरेली में बुलडोजर एक्शन "

UNITED TODAY 29/04/2026

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा पर गंभीर आरोप, बिना लाइसेंस चल रहे अस्पतालों और कथित वसूली का मामला गरमाया

रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नवीन चंद्रा पर आरोप है कि उनकी निगरानी में कई प्राइवेट नर्सिंग होम बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं।

रायबरेली में प्राइवेट नर्सिंग होम्स को लेकर हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पांच साल के रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है, और कई अस्पताल बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं।
हाल ही में नवजीवन हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद मामला और तूल पकड़ गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उपचार का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई स्थायी और प्रभावी है या केवल औपचारिकता भर।
सूत्रों के मुताबिक, जिले में कई ऐसे नर्सिंग होम हैं जो लंबे समय से बिना लाइसेंस नवीनीकरण के चल रहे हैं। हर घटना के बाद जांच के आदेश तो दिए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के परिणाम सार्वजनिक नहीं हो पाते।

UNITED TODAY “स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल?”“अवैध या वैध नर्सिंग होम का खेल!”“मौत या लापरवाही?”

27/04/2026

रायबरेली रिलायंस पेट्रोल पंप और गोल चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल क्यों नहीं दिया जा रहा है?

Photos from UTV 's post 24/04/2026

#लोकार्पण के शोर में दब गई टिकरा की सच्चाई: अधूरी नींव बना आंगनबाड़ी केंद्र का दर्द #

#50 केंद्रों का उद्घाटन, लेकिन टिकरा गांव में निर्माण अटका—ग्रामीणों में नाराजगी #

रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावे भले ही जोर पकड़ रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एक तरफ जहां सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा 50 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया, वहीं दूसरी ओर उसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरा में एक आंगनबाड़ी केंद्र आज भी अधूरी नींव बनकर खड़ा है। यह केंद्र जैसे अपनी ही कहानी खुद बयां कर रहा हो—

"मैं वो अधूरी नींव हूं, जिसे बड़े सपनों के साथ खोदा गया था…"
गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिन्हित हुई, तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाकर जमीन उपलब्ध कराई, यहां तक कि ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन भी शिफ्ट कर दी गई। लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अधूरा रह गया।
कहां अटका निर्माण?
ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के अनुसार, पंचायत सेक्रेटरी द्वारा मास्टर रोल जारी न किए जाने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
ग्राम प्रधान कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

खंड विकास अधिकारी (BDO) सतांव पर भी गंभीर आरोप लगे हैं कि वे इस मामले को सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ती जा रही है।

#विकास बनाम हकीकत #

जहां एक ओर मंच से विकास की तस्वीर पेश की जा रही है, वहीं टिकरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का सपना सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है।
फाइलों में निर्माण पूरा दिखाया जा चुका है, कुछ ऐसे ही दावे दस्तावेजों से प्रतीत होते हैं जबकि जमीनी स्तर पर केवल एक गड्ढा मौजूद है। हकीकत जांच के बाद भी सामने आएगी
वही
ग्रामीणों को उम्मीद है कि विधायक इस मामले का संज्ञान लेंगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि बच्चों को पोषण और शिक्षा का अधिकार मिल सके।
प्रथम दृश्य दस्तावेजों और बयानों को दृष्टिगत रखते हुए कुछ कहानी इस प्रकार बयान हो रही है
"कागजों में पूरा, जमीन पर अधूरा—टिकरा का आंगनबाड़ी केंद्र कब बनेगा?"
देखते हैं जांच में त्यागी के सामने आती है
यह फाइलों में मौसम रंगीन ही रहेगा

UNITED TODAY 23/04/2026

UNITED TODAY 1 like. "रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान तीन युवाओं की डूबकर हुई दर्दनाक मौत"

Want your business to be the top-listed Media Company in Raebareli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Raebareli
229001