92.7 Awaj

92.7 Awaj

Share

29/03/2025

*अवैध गांजा कारोबारियों को एएनटीएफ की टीम ने सलोन पुलिस के साथ पकड़कर लाखों का माल बरामद कर भेजा जेल*

*जाग जाती ऊंचाहार पुलिस तो लग सकता था अवैध गांजा कारोबारियों पर लगाम*

सचिन चौरसिया ✍️

ऊंचाहार, रायबरेली । कोतवाली क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहे गांजे के बड़े कारोबार पर ए०एन०टी०एफ० की टीम ने सलोन पुलिस के साथ शिकंजा कसा है। कई बोरी गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि इस काले कारोबार का मुख्य व्यवसाई सफेदपोश अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
ज्ञात हो कि ऊंचाहार के कमालपुर में एक स्थानीय सफेदपोश के द्वारा लम्बे समय से गांजे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। बताते हैं कि यहीं से करोड़ों का कारोबार होता है।

*गांजा व्यवसाई से स्थानीय पुलिस के तार..*

गांजा व्यवसायियों से स्थानीय पुलिस से इस सफेदपोश का अच्छा गठजोड़ है जिसके चलते पुलिस इसके गिरेबान पर हाथ डालने में कतराती है। जबकि पुलिस अपने बड़े कारनामों का तार फैलाने के लिए छुट पुट गांजा व्यवसाई को पकड़ कर जेल भेजकर अपना पीठ थपथपाती है ।

*मीडिया की सुर्खियों में खबरें प्रकाशित होने के बाद जागे आला कमान*

मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया इसमें भी ऊंचाहार पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जनपद बाराबंकी टीम के उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने सलोन कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के साथ क्षेत्र के उमरन चौराहे से चार बोरियों में भरा 71 किलो गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल और दो मोबाईल फोन सहित कमलापुर निवासी पंकज सिंह पुत्र उर्फ विनय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह व अंकित सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। यह तो मात्र बानगी है इसी कमालपुर गाँव का मुख्य गांजा का कारोबारी सफेदपोश अभी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। सूत्रों की माने तो इस मुख्य आरोपी ने टीम के साथ सौदा कर खुद को महफूज कर लिया है। ऊंचाहार क्षेत्र कमालपुर निवासी गांजा तस्करों पर सलोन पुलिस की इस कार्रवाई से ऊंचाहार कोतवाली पुलिस सवाल के घेरे में है। सवाल बड़ा है कि इस लम्बे समय से चल रहे इस नाजायज गांजा कारोबार पर आखिर ऊंचाहार पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

07/03/2025

Hello, I am SHIV DEEP CHAURASIYA, Insurance Advisor from Life Insurance Corporation of India.
Please feel free to call me on 8416863784 or write to me at [email protected]. Happy to help you!

Want your business to be the top-listed Media Company in Raebareli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Raebareli