Alok Computer Press & Internet World
रेलवे में नान टेक्निकल पापुलर कटेगरी (एनटीपीसी) पदों की प्री-परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, मेंस परीक्षा कुछ महीने बाद होगी।
एनटीपीसी ग्रुप के 18252 पदों के लिए प्री-परीक्षा मार्च-अप्रैल 2016 में हुई थी। इसमें नकल के कई मामले सामने आए थे। इसलिए इसकी मेंस परीक्षा कराने का फैसला हुआ है। प्री परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। इसमें करीब पौने तीन लाख अभ्यर्थी पास कराए जाएंगे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा ने बताया कि परीक्षा का खाका तैयार हो चुका है। मेंस परीक्षा भी आनलाइन ही होगी। इस बार बड़े कंप्यूटर संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जिससे नकल की संभावना कम होगी। उन्होंने बताया कि मेंस परीक्षा के सवाल बहुविकल्पीय होंगे। इसमें 90 मिनट में 120 सवाल हल करने होंगे। बताया कि इस परीक्षा में गणित, रिजनिंग, सामान्य बुद्धिमत्ता और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
NEW PRASAD MARKET, BIHIYA Road, PIRO
Piro
802207