CityHospital Piro
25/09/2023
"सिटी हॉस्पिटल पीरो"
द्वारा आयोजित
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
सहयोग-- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई आरा,
रक्तदान स्थल - "सिटी हॉस्पिटल" ज्वाला मार्केट पिरो,
दिनांक : 01/10/2023 समय सुबह 10 बजे.
मो. 9430080068 / 7700077445
रक्तदान करने से क्या फायदे हैं?
* तनाव कम होता है
* भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है
* रक्तदान के दौरान फ्री चेकअप से शारीरिक लाभ होता है
* नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है
* एक स्वस्थ हृदय और संवहनी प्रणाली
* अक्सर रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे का जोखिम कम हो सकता है
09/09/2023
कुछ दिन पहले देव चंदा मे जो सड़क दुर्घटना हुआ था उसमे अनियंत्रित ट्रक ने एक सो रहे वृद्ध जिनका नाम बदरी उम्र 50 वर्ष को रोंदते हुए फरार हो गया, इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा इलाज करने के बजाए सड़क जाम करने में समय वयर्थ किया जिसके कारण उस वृद्ध का खून बहुत गिर गया और उनकी हालत बहुत खराब हो गई , फिर पीरो के सभापति Manoj Upadhyay ji के द्वारा उनको पिरो के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा कर आरा के सदर अस्पताल में भेज दिया गया!
आरा सदर के इलाज से असंतुष्ट परिवार वालों ने उन्हें पीरो ले आए और City Hospital Piro मे भर्ती कर दिया!
सही समय पर उचित इलाज न मिल पाने और अतिरिक्त खून बह जाने के कारण रोगी बदरी जिंदगी और मौत के बिच जुझ रहा था, जिसका BP 48/36 mmHg - ऑक्सीजन लेवल 71% पल्स 35b/m था, वो तो भला हो डाक्टर साहब Dr. S. Jamal, और उनकी टीम का जो के वैसी नाज़ुक स्थिति में भी उस रोगी को भर्ती लिया और 14 घंटे के लागातार प्रयास के बाद जब रोगी खतरे से बाहर निकल गया तब भी डॉक्टर साहब रोगी को छोड़ कर अपने घर जाना उचित नहीं समझे और हॉस्पिटल में ही रुकने का फैसला लिया, अगले सुबह 26 घंटे बाद डॉक्टर साहब अपने आवास पर गए!
मैं पिरो के सभापति और उनके वार्ड सदस्यों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो की इस गरीब के लिए हर संभव मदद की चाहे दिन हो या रात.
आपका अपना और एक मात्र विश्वासी हॉस्पिटल “सिटी हास्पिटल ज्वाला मार्केट पिरो भोजपुर
आपकी सेवा में 24 घंटें उपलब्ध (9430080068 / 7700077445) 🚨🚑
16/07/2023
आज सिटी हॉस्पिटल ज्वाला मार्केट पिरो के द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का अयोजन किया गया !
इस शिवीर में अनुभवी डॉक्टरों मे जनरल फिजिशियन एवं सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक मौजुद रहे, इस शिवीर मे 400 से ज्यादा गरीबों का मुफ़्त इलाज किया गया और ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन लेवल की जांच फ्री में किया गया और साथ साथ फ्री में दावा वितरण किया गया.
और सिटी हॉस्पिटल उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता है जीन लोगों ने इस स्वास्थ शिविर को सफल बनाने में हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया!
धन्यवाद......
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
RADHE RADHE MEGA MART, JWALA MARKET PIRO
Piro
802207