Kalinka Mandir

Kalinka Mandir

Share

09/10/2021

सादर नमस्कार

आशा है कि आप सभी स्वस्थ होंगे। हम मां भगवती कालिंका से आपके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

महोदय/महोदया,हम आपका ध्यान देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली कालिंका मंदिर (पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा) की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। जिसका पुनर्निर्माण कार्य सम्पन्न हो गया है। मंदिर समिति द्वारा उद्घाटन समारोह में आपको सादर आमंत्रित किया गया है।

अतःआप सभी भक्तों से निवेदन है कि *14-अक्तूबर 2021*, प्रातः 10बजे मंदिर में पहुँच कर माँ भगवती का आशिर्वाद प्राप्त करें व साथ में समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक,भजन कार्यक्रमों के आयोजन का आनन्द प्राप्त करें।

*कार्यक्रम की सूची*
सोमवार , 11अक्टूबर 2021, पैतृक ब्रणमन आगमन
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021, मंदिर में पाठ
बुधवार 13 अक्टूबर 2021, मूर्ति स्थपना
गुरुवार 14, अक्टूबर 2021, सांस्कृतिक आयोजन, हवन एवं विशाल भण्डारा

*मुख्य अतिथि*
*श्री सतपाल महाराज जी* (कैबिनेट मंत्री,विधायक चौबट्टाखाल)
*श्रीमती अमृता रावत जी* (पूर्व - कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड )
*श्रीमती दीप्ति रावत* (राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा,महिला मोर्चा)
*श्री महेश जीना जी* (विधायक,सल्ट)
*श्री राजेश कंडारी जी* (ब्लॉक प्रमुख,बीरोंखाल)

*श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी*(सुप्रसिद्ध लोकगायक,उत्तराखण्ड )
*श्रीमति मीना राणा जी* (लोक गायिका,उत्तराखण्ड)
*श्री नरेंद्र रौथाण जी* (लोक गायक व कलाकार)
*श्री विशन सिंह हरियाला जी* (लोकगायक,उत्तराखण्ड)
*श्री जनार्दन नौटियाल जी* (लोकगायक,उत्तराखण्ड)
*श्री सौरभ मैठाणी जी* (लोकगायक उत्तराखण्ड)
*महिमा उनियाल जी* (युवा गायिका)

धन्यवाद
अध्यक्ष - श्री चन्दन सिंह रावत
*महाकाली मंदिर निर्माण समिति गढ़वाल*-*अल्मोड़ा*
आप सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है

Photos from MahaKali, Kalinka Mandir's post 13/08/2021

महाकाली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

10/08/2021

आओ अपना कर्तव्य निभायें। वृक्ष लगाकर धरा सजायें।।
विशाल वृक्षारोपण समारोह
दिनांक: 13 अगस्त 2021
समय: 10:00 बजे प्रातः
स्थान: महाकाली मंदिर क्षेत्र गढ़वाल-अल्मोड़ा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि : श्री राजेश कंडारी जी, ब्लॉक प्रमुख विकासखण्ड बीरोंखाल

समस्त क्षेत्रवासियो को सूचित किया जाता है की महाकाली (कालिंका) मंदिर गढ़वाल-अल्मोड़ा में विशाल वृक्षारोपण अभियान, चल रहा है जिसमे लगभग 400-500 देवदार के दैवीय पौधे लगायें जायेंगे। यह वृक्षारोपण अभियान हर साल होगा, कार्यक्रम 13 अगस्त 2021 को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा।

अतः समस्त क्षेत्रवासियों (गढ़वाल से बीरोंखाल ब्लॉक और अल्मोड़ा से स्याल्दे ब्लॉक के सभी ग्रामवाशी) से निवेदन है कि वृक्षारोपण के पुण्य कार्य के लिए अपने कुदाल, फावड़ा और थैली में गाय बकरी का गोबर (खाद्य) लेकर श्रमदान करने जरूर आयें व भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करके इस महान कार्य (अभियान) में सहयोग करे।

समस्त क्षेत्रवासियो (गढ़वाल से बीरोंखाल ब्लॉक और अल्मोड़ा से स्याल्दे ब्लॉक के सभी ग्रामवाशी को सूचित किया जाता है

वृक्ष दान – महादान,
एक वृक्ष दान में अवश्य लगायें

इस पुण्य कार्य के लिए महाकाली मंदिर समिति गढ़वाल - अल्मोड़ा आप सभी का हृदय से धन्यवाद करती है।

नोट : वृक्षारोपण के दौरान अपनी एक फोटो के साथ को जरूर टैग करें या दिये गए नम्बर पर हमे अपनी फोटो व्हाट्सप्प करे +91 9540381787

जय मां भगवती!

सौजन्य से : महाकाली मंदिर निर्माण समिति गढ़वाल-अल्मोड़ा

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Pauri?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Kotha, Garhwal And Kumaun Border, Near Khali Dahya, PO. Bandarkot, Patti Khatli, Bironkhal, Pauri Garhwal/
Pauri
246276