Online Kotdwar
38 डिग्री चढ़ा लैंसडौन में पारा
पिछले दो दिनों से बढ़ रही गर्मी और धूप के बिगड़ते तेवर से देसी और विदेशी सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार और रविवार को जहां पारा 32 डिग्री था, वहीं अगले दो दिनों में तापमान 38 डिग्री हो गया। लैंसडौन घूमने आए पर्यटक यहां की खूबसूरती और ठंडक का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।
.com/OnlineKotdwar
Online Kotdwar Computer company
13/05/2016
बीरोंखाल के सिसई गांव की बेटी वंदना ने किया आईएएस में प्रदेश टॉप
गांव की बेटी के आईएएस में चयन होने से बीरोंखाल के सिसई गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सैनिक चंद्रशशि पोखरियाल की बेटी वंदना ने उनके गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने वंदना की कामयाबी पर उसके माता-पिता को बधाई संदेश भेजा है।
.com/OnlineKotdwar
कहा कि वंदना की सफलता से उनके गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं, अब वह कह सकेंगे कि उनके गांव की एक बेटी भी आईएएस है। सिसई के ग्राम प्रधान गुणानंद बताते हैं कि चंद्रशशि पोखरियाल का परिवार इन दिनों इंद्रापार्क दिल्ली में रहता है। गांव के उनके चचेरे भाई और परिजन रहते हैं।
वंदना के आईएएस में चयन की खबर लगते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। वंदना की चाची संतोष पोखरियाल बताती हैं कि उनका परिवार छुट्टी में गांव आता रहता है। उनकी बेटी के उत्तराखंड से आईएएस में प्रथम स्थान आने से गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने एक- दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बीरोंखाल की ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल ने कहा कि वंदना ने न केवल बीरोंखाल बल्कि समूचे उतराखंड का मान बढ़ाया है। परिजनों का कहना है कि वंदना शुरू से ही आईएएस बनना चाहती थी, जिसके लिए उसने स्वयं के बूते कड़ी मेहनत की।
वंदना की मां मंजू पोखरियाल ने दिल्ली से फोन पर बताया कि उन्हें उत्तराखंड से बधाई संदेश मिले हैं। बताया कि उनकी बेटी का सपना साकार हुआ है। वह बताती हैं कि वंदना के पिता आर्मी में होने से उन्हें तीन से चार साल में अलग-अलग जगह पर पोस्टिंग पर जाना पड़ता था।
इस वजह से वंदना ने राजस्थान के बीकानेर, आसाम, सिकंदराबाद, भोपाल, रानीखेत में अपनी पढ़ाई पूरी की। वंदना दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। उससे छोटी दीपमाला और भाई विपिन पढ़ाई कर रहे हैं। मंजू पोखरियाल ने कहना कि उन्होंने कभी भी अपने बेटियों और बेटे में कोई फर्क नहीं सझता। वंदना ने अपना मुकाम हासिल किया है, उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Pauri
246277