inPR

inPR

Share

Photos 11/11/2015
Photos from inPR's post 01/09/2015

डा. सीताराम दीन व डा. उषा रानी सिंह की याद में कार्यक्रम

पटना: प्रख्यात साहित्यकार डा. सीताराम दीन एवं डा. उषा रानी सिंह की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन कालिदास रंगालय में किया गया । इस अवसर पर भजन, काव्य पाठ एवं विचार गोष्ठी हुए । कार्यक्रम की शुरूआत कबीर के भजनों से हुई। रेखा दास के स्वर में गाये सतगुरू हो महाराज मो पे साईं रंग डाला भजन से स्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। तत्पश्चात ह्रदय नारायण झा ने भोजपुरी और मैथिली में कबीर के भजन गाये। तोर हीरा हेराइल बा किचड़े में, केहु ढूंढे पानी अ पत्थरे में और सपने में देखलों रे सुगना भजन ने कार्यक्रम को सुरमयी बना दिया । इसके बाद डा. सीमांचल दास के भक्तिगीतों का लुत्फ़ उठाया गया।
भजन के उपरान्त डा. दीन के विचारों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने डा. दीन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीताराम दीन व उषा रानी दीन साहित्यसेवी थे। कबीर से भी उनका गहरा लगाव था। जिस व्यक्ति को कबीर अच्छा लगे वो औघर ही होता है। भारतीय ने डा. दीन के पुत्र पत्रकार व कार्यक्रम के आयोजक प्रभात रंजन दीन को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि किसी पिता के लिए यह सौभाग्य ही होता है जब उनके पुत्र उनकी याद में ऐसे आयोजन करे। इस अवसर पर मौजूद कवि सत्यनारायण ने डा. दीन के साथ अपने संस्मरणों को सुनाया। उन्होंने कहा कि डा. दीन फक्कड़ स्वभाव के किसी दायरे को पसंद न करने वाले साहित्यकार थे। दीन जी को विश्वास था कि कोई साथ दे न दे फूल की पंखुड़ियां और बारिश की बूंदें उनकी व्यथा-कथा जरूर सुनेंगे। प्रो उषा किरण खान ने डा.उषा रानी को सुव्यवस्थित, सुचिंतित और गहराई से अध्ययन करने वाला शख्सियत बताया । रंजन सूरीदेव एवं सियाराम तिवारी ने भी डा.दीन व उषा रानी सिंह के संस्मरण सुनाये । मेजर बलबीर सिंह भषीन ने भी डा. दीन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रो. अमरनाथ ने डा. दीन को अनेक आयाम का व्यक्तित्व बताया। डा. शोभित प्रसाद सिंह समेत कई हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी। समारोह की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ ने की। इस अवसर पर साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के कई हस्तियों को सम्मानित भी किया गया । संयोजक प्रभात रंजन दीन ने इस अवसर पर यह घोषणा की कि अगले वर्ष से एक पुरूष साहित्यकार को डा. सीताराम दीन और एक महिला साहित्यकार को डा.उषा रानी सिंह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डा. सीताराम दीन - डा. उषा रानी सिंह स्मृति न्यास के द्वारा किया गया ।

Want your business to be the top-listed Business in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna
800008