Sushil kumar
19/06/2026
महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगी सरकार?
बेगूसराय जिले से सामने आई सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करती है। समाचार के अनुसार, पीड़िता का अपहरण कर पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। इतना ही नहीं, छह दिनों तक उसके शरीर में कारतूस और लकड़ी का टुकड़ा फंसा रहा, जो बाद में चिकित्सकीय जांच के दौरान निकाला गया। यह घटना किसी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक और विचलित करने वाली है।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब प्रदेश की बेटियां अपने ही घर और गांव में सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावे कितने खोखले हैं? अपराधी लगातार कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि समय पर कार्रवाई और प्रभावी पुलिस व्यवस्था होती, तो शायद ऐसी दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था।
पीड़िता और उसके परिवार द्वारा पुलिस पर एफआईआर में बदलाव करने तथा मामले को कमजोर करने जैसे आरोप और भी गंभीर हैं। यदि न्याय दिलाने वाली संस्थाओं पर ही सवाल उठने लगें, तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा? यह भी चिंताजनक है कि पीड़िता के अनुसार इससे पहले भी उसके साथ ऐसी घटना हो चुकी थी, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई। यही ढिलाई अपराधियों का मनोबल बढ़ाती है।
आज बिहार में बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं यह साबित कर रही हैं कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सरकार केवल आंकड़ों और विज्ञापनों के सहारे सुशासन का दावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
समय आ गया है कि सरकार केवल बयानबाजी छोड़कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा दिलाए तथा पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही तय करे। एक सभ्य समाज की पहचान उसकी महिलाओं की सुरक्षा से होती है, और इस मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है।
19/06/2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन प्रदान करें।
18/06/2026
विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाले महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
आपकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
मातृभूमि के प्रति सर्वस्व समर्पण और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपने अदम्य साहस और असाधारण रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके शौर्यपूर्ण नेतृत्व ने समूचे स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा दी। उनकी वीरगाथा सदैव देशवासियों की प्रेरणा-शक्ति बनी रहेगी।
महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूँ।
17/06/2026
चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फफौत पंचायत के मटिहानी ग्राम निवासी एवं मालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आज उनके तेरहवीं पे शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सिंह जी ने अपने सामाजिक जीवन में जनसेवा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी है। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
17/06/2026
चेरिया बरियारपुर विधानसभा अन्तर्गत ऐजनी पंचायत के राजोपुर गांव में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। ट्रक के घर में घुस जाने से 7 वर्षीय मासूम अकेश राज (पिता-सुधीर यादव) की दर्दनाक मृत्यु तथा सुदामा देवी जी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना बेहद दुःखद और हृदयविदारक है। इस असमय हुई क्षति ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है।
आज पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायल सुदामा देवी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
17/06/2026
आज बेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना में शामिल होकर बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
राज्य में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेलगाम अपराध, गिरती शिक्षा व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता ने बिहार को विकास की राह से भटका दिया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा की मार झेल रही है, जबकि सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।
धरना के माध्यम से हमने मांग की कि सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दे तथा भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक विफलताओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे। बिहार की जनता अब जवाब चाहती है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
आइए, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि स्वयं भी नियमित रक्तदान करेंगे और समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
13/06/2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के विमान An-32 के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा इसमें पांच वायुसेना कर्मियों के शहीद होने की खबर मर्माहत करने वाली है।
Indian Air Force के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ़्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और दानिश आलम ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। राष्ट्र आपकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा।
ईश्वर से दिवंगत वीर आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति! 🙏
12/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Shaguna More
Patna