KCIB 24

KCIB 24

Share

This is recognized by ministry of MSME, Government of India. Registration Number BR26D0048912
Date of Commencement 29.08.2013

25/12/2023

मैं अग्नि से खेल रही हूं, हां मैं एक क्षत्राणी हूँ
कुल श्रेष्ठ घराना है मेरा, मैं रणचण्डी की ज्वाला हूँ
धर्म धरा से पैदा हुइ, मैं जनक दुलारी सीता हुं
शिव धनुष से खेला करती, मैं अपार बलशाली हुं
मैं अग्नि से खेल रही हूं, हां मैं एक क्षत्राणी हूँ

सतयुग में स्वयं सती शिव, मैं कैलाश निवासी हूँ
त्रेतायुग में रघुकुल भुषण, श्री राम की प्यारी हूं
दाव्पर युग मे अग्नि जलती, मैं स्वयं द्रौपदी हूँ
सुंदरता का नाम पद्मिनी, मैं मेवाड़ क्षत्राणी हूँ
मैं अग्नि से खेल रही हूं, हां मैं एक क्षत्राणी हूँ

सतियों का सत नहीं डिगेगा, मैं स्वयं रणचण्डीहूँ
देवों को भी जन्म दिया है, देवों की मैं जननी हूँ
ब्रह्मा विष्णु और महेश को, पालने में झूलाती हूँ
अरी शीश मिटाने को, महाकाली मैं खुद बन जाती हूँ
मैं अग्नि से खेल रही हूं, हां मैं एक क्षत्राणी हूँ ।।
जयभवानी🚩🚩🙏
क्षत्रिय धर्म युगे युगे🚩🚩

24/12/2023

Manish Kasyap- Son Of Bihar
जेल से छूटते ही गहलौर घाटी से क्यों किया सजग भारत अभियान का आगाज.

क्रांतिकारी युवाओं का सिरमौर बना बिहार का यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ़ त्रिपुरारी तिवारी बिहार के पटना में स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा, बेऊर से मुक्त होते ही बिहार के उस घाटी को नमन करने गया जिसे तीर्थ स्थल बनाने का श्रेय दशरथ मांझी को देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर बॉलीवुड के माफियाओं ने भी बिहार के दलितों को ठगने का काम किया है। नीतीश कुमार ने दशरथ मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर जो फोटो खिंचवाया था उसे मुख्यमंत्री के चैम्बर के बाहरी दिवार पर लगा कर लोगों को यह दिखाया जा रहा रहा था कि नीतीश कुमार ही दलितों के असली मसीहा हैं। उस फोटो को भंजाने के लिए नीतिश जी ने बिहार के दलितों का विकास कर के उन्हें अगड़ी जाति के समकक्ष लाने के बजाए महादलित बनाने का काम किये। इसके लिए बजाफ्ता महादलित आयोग का गठन किया गया। दशरथ मांझी के देहावसान के बाद उनकी स्मृति में बनने वाले समाधि से ही महादलितों को ठगने का काम शुरू हुआ। इसके प्रमाण स्वर्गीय दशरथ मांझी की समाधि स्थल पर आज भी देखे जा सकते हैं। उनकी समाधि के छत की ऊंचाई चार फीट भी नहीं है। इसके कारण एक ईंट के ऊपर रखे हुए दशरथ मांझी जी की तस्वीर के सामने दीप जलाने के लिए इच्छुक व्यक्ति को रेंगते हुए जाना पड़ता है। यह मांझी जी की आत्मा के साथ मजाक नहीं तो और क्या है? सिर्फ़ इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने मांझी जी को वचन दिया था कि उनके बेटे को रोजगार, रहने के लिए सरकारी सहायता कोष से एक घर और आर्थिक सहायता दिया जाएगा। लेकिन उनके परिवार को आज तक कोई सहायता नहीं नहीं मिला। जबकि दशरथ मांझी जी के नाम पर दशरथ मांझी महादलित विकास आयोग बना कर दलितों का वोट ठगने में सफल हुए। बिहारियों का मजाक उड़ाने वाले बॉलीवुड ने भी दशरथ मांझी जी के नाम पर फिल्म बनाते समय इनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का जो वचन दिया था उसका पालन नहीं किया। बिहार की भोली-भाली जनता के नाम पर चल रही विकास योजनाओं के पैसे लूटने के काम में जी-जान से लगे नेताओं, अभिनेताओं, अभियंताओं सहित सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले ठेकेदारों का असली चेहरा दिखाने के लिए ही मनीष कश्यप ने उस समाधि स्थल पर आना जरूरी समझा जिसे गहलौर के पहाड़ी को अपने हाथों से काट कर रास्ता बनाने वाले दशरथ मांझी जी को सम्मान देने के लिए बनवाया गया था। लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े उस समाधि स्थल और दशरथ मांझी के परिजनों की तरह ही उपेक्षा और ठगी का दंश झेल रहे लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठाने का सन्देश देने के लिए ही मनीष कश्यप ने गहलौर घाटी से अपनी आवाज़ को बुलन्द किया है। इस अभियान के लिए मनीष कश्यप उर्फ़ त्रिपुरारी तिवारी और उनके समर्थकों को हार्दिक बधाई।

नौ महीनों के बाद कारागार से छुटते ही पारिवारिक सदस्यों से मिलने के बजाए इस देश को भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए साथ देने के लिए संकल्पित युवाओं से मिलकर गहलौर की घाटी से मनीष कश्यप ने जिस अभियान का आगाज किया है, उसने यह साबित कर दिया है कि यह डरा नहीं है। सनातन भारत को बर्बाद करने का स्वप्न देख रहे स्टालिन और उसके समर्थकों की धमकियों का भी इसे कोई खौफ़ नहीं है। रवीश जैसे देश विरोधी पत्रकारों की तरह मनीष कश्यप को राजनीतिक संरक्षण और सुख-सुविधाओं की कोई लालच नहीं है, बल्कि इसे तो वाकई में इस देश के भविष्य की, खास कर बिहार के युवाओं की चिन्ता है।

मनीष! यहाँ के भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों की प्रताड़ना महीनों झेलने के बाद भी नई उम्मीदों और उत्साह के साथ सजग भारत अभियान को पुनः समायोजित करने के लिए शुरू की गई तुम्हारी इस यात्रा में अब तो मेरे जैसे लाखों लोग तुम्हारे साथ जुट चुके हैं। बेख़ौफ़ होकर पुनः शुरू किये जा रहे इस अभियान के लिए हमारे कौशिक परिवार की ओर से भी हार्दिक बधाई। ... ॐ 💞

09/06/2022

क्या आपको पिछले चुनाव प्रचार के दौरान जदयू का यह स्लोगन याद है?
"बिहार में बहार है,
नीतीशे कुमार है।"
अब समझ गये होंगे कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोर में लिप्त बिहार सरकार के नेताओं की कैसे बहार आयी है?...🤔

21/05/2022

#भाजपा_के_संस्थापक
यह दुर्लभ तस्वीर उस समय की है जब ६ अप्रैल १९८० को इन महान हस्तियों नें #मुम्बई में #भारतीय_जनता_पार्टी का गठन किया था। जिस हस्तियों ने इस पार्टी का गठन किया था उन लोगों में शामिल
श्री #कुशाभाऊ_ठाकरे
श्री #भैरों_सिंह_शेखावत
श्री #सुंदरलाल_पटवा
श्री ाल_खुराना
श्री #लालकृष्ण_आडवाणी
राजमाता #श्रीमती_विजय_राजे_सिंधिया
और #प्रथम_भाजपा_अध्यक्ष #श्री_अटल_बिहारी_वाजपेई जी
जैसे महान हस्तियों को नमन है। इन ऐतिहासिक हस्तियों की रखी हुई नींव आज आलीशान इमारत का रुप लेकर पूरी दुनियां में भारत का नाम रोशन कर रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna
800026

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm