SCERT BIHAR

SCERT BIHAR

Share

Photos from SCERT BIHAR's post 05/05/2025

पढ़ो लिखो आगे बढ़ो
तुम से ही भविष्य है
हे नौनिहाल राष्ट्र के
तुम्ही में सारा विश्व है...

साधन बिना सामर्थ्य नहीं आता। पुस्तक वितरण बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं। उनके हृदय का उल्लास और चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी।

➡️राजकीय कन्या मध्य विद्यालय कुचायकोट, गोपालगंज
Teachers of Bihar National Council of Educational Research and Training - NCERT Ministry of Education Bihar Education Project Council - SLO

22/03/2025

बिहार दिवस की शुभकामनाएं।
उन्नत बिहार, विकसित बिहार

Photos from SCERT BIHAR's post 24/10/2024

डिस्लेक्सिया जागरुकता माह के उपलक्ष्य में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद तथा चेंजइंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के सभी 70 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षुओं के साथ डिस्लेक्सिया पर संवेदीकरण तथा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ स्नेहाशीष दास, विभाग प्रभारी, समावेशी शिक्षा के द्वारा किया गया। उन्होंने सत्र में सभी अधिगम दिव्यांगता वाले बच्चों के समावेशीकरण पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सभी प्रशिक्षु भविष्य के शिक्षक हैं तथा उन्हें SLD वाले बच्चों की शीघ्र पहचान एवं उनके शिक्षण हेतु प्रशिक्षित होना चाहिए। सत्र का संचालन नूपुर झुनझुनवाला, संस्थापक सह न्यासी, चेंजइंक फाउंडेशन द्वारा किया गया। इसमें अधिगम दिव्यांगता वाले बच्चों की पहचान एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभिन्न तरीकों की चर्चा की गई। इस सत्र में व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षुओं समेत 9000 से भी अधिक व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

अंत में डॉ. शालिनी प्रसाद, व्याख्याता, समावेशी शिक्षा ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् की ओर से चेंजइंक फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि समावेशीकरण की इस पहल के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी SCERT की तरफ़ से प्रसारित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में चेंज इंक फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ तापस रंजन रॉय, साई स्वरुप तथा सौरभ प्रकाश भी उपस्थित हुए।

ई-शिक्षाकोष: अर्धवार्षिक मूल्यांकन 2024 (कक्षा 1 एवं 2) 17/09/2024

Public Notice

ई-शिक्षाकोष: अर्धवार्षिक मूल्यांकन 2024 (कक्षा 1 एवं 2) ई-शिक्षाकोष: अर्धवार्षिक मूल्यांकन 2024 (कक्षा 1 एवं 2)

17/04/2024

सर्वसाधारण आवश्यक सूचना

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Sate Council Of Educational Research & Training Mahendru
Patna
800006

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm