Bihar IPTA
23/03/2026
इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जाने-माने रंगकर्मी व चिंतक प्रसन्ना का आज जन्मदिन है। Prasanna Heggodu जी को जन्मदिन की बहुत बधाइयाँ और हार्दिक शुभकामनाएँ! आप सदैव स्वस्थ रहें, सृजनशील बने रहें और हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।
#प्रसन्ना #इप्टा
Indian People's Theatre Association (IPTA) fans Followers
16/01/2026
प्रख्यात हिन्दी आलोचक और चिंतक वीरेन्द्र यादव का आज लखनऊ में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
वीरेन्द्र यादव का जीवन साहित्यिक आलोचना से लेकर व्यापक सामाजिक और राजनीतिक विमर्श तक फैला हुआ था। वे प्रगतिशील लेखक संघ से जीवन पर्यन्त जुड़े रहे और इसके राष्ट्रीय प्रेसीडियम के सक्रिय सदस्य थे। उनकी प्रमुख कृतियों में हस्तक्षेप विवाद नहीं, उपन्यास और वर्चस्व की शक्ति, हिंदी उपन्यास में सत्ता, उपन्यास और राष्ट्र, तथा विमर्श और व्यक्तित्व शामिल हैं। उनका व्यक्तित्व एक चिंतक और जन आलोचक का था, जिसने साहित्य और समाज दोनों को नई दृष्टि दी।
बिहार इप्टा के सांस्कृतिक आंदोलनों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। हाल ही में उन्होंने दिघवारा (सारण) में कविवर कन्हैया के जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया था। वे बिहार इप्टा के राज्य सम्मेलन में भी शामिल हुए और ढाई अक्षर प्रेम: राष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा के साक्षी बने। इसके अतिरिक्त उन्होंने पटना में आयोजित इप्टा राष्ट्रीय प्लेटिनम जुबली समारोह में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बिहार इप्टा उनके निधन को हिंदी साहित्य और जन संस्कृति की अपूरणीय क्षति मानता है। हम उनके योगदान को सदैव स्मरण करेंगे और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
बिहार इप्टा परिवार की ओर से दिवंगत वीरेन्द्र यादव को विनम्र श्रद्धांजलि और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
- बिहार इप्टा परिवार
30/09/2025
क़ासिम साहब को आखिरी सलाम!
शायर, कहानीकार व रंगकर्मी साथी क़ासिम खुर्शीद का आज इंतकाल हो गया। पटना इप्टा के पुनर्गठन के समय क़ासिम साहब का इप्टा से सक्रिय जुड़ाव रहा। उनके निधन की सूचना से बिहार इप्टा परिवार मर्माहत है। उनका आकस्मिक सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बिहार इप्टा की ओर से उनको विनम्र श्रद्धांजलि... ख़िराज-ए-अक़ीदत!
- बिहार इप्टा परिवार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the establishment
Website
Address
# 701-B, Ashiana Chambers, Exhibition Road
Patna
800001
Opening Hours
| 9am - 5pm |